मुंबई समेत राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
राज्य में 694 र मुंबई में मिले 192 नए मरीज
मुंबई। कोरोना (Corona) धीरे धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। मुंबई समेत राज्य में कोरोना संक्रमित (corona infected) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य में 694 और मुंबई में 192 नए संक्रमित मरीज पाए गए। राहत की बात यह है कि मुंबई सहित राज्य में कोरोना से संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। बता दे कोरोना का संकट एक बार फिर गहराता जा रहा है और मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. मुंबई समेत राज्य में अब मरीजों की संख्या तीन अंकों में पहुंच गई है. गुरुवार को राज्य में कुल 694 नए मरीज पाए गए। इस तरह कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 81 लाख 43 हजार 686 पर पहुंच गई. प्रदेश में इस समय 3 हजार 16 मरीज एक्टिव हैं। मुंबई में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है गुरुवार के दिन मुंबई में 192 नए मरीज पाए गए। मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 56 हजार 916 हो गई है. मुंबई में फिलहाल 846 एक्टिव मरीज हैं। पिछले चौबीस घंटे के भीतर किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं होंने से राहत की सांस ली गई
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग!
कोविड-19 को लेकर वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसम्बर 2022 से राज्य के मुम्बई, पुणे एवं नागपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। इसमें सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और 2 प्रतिशत यात्रियों के कोविड के सैंपल लिए जा रहे हैं. कोविड से संक्रमित हर सैंपल को जेनेटिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है.
अब तक 43 यात्री प्रभावित हुए
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर अब तक 16 लाख 33 हजार 133 यात्री आ चुके हैं और 35 हजार 947 यात्रियों की RTPCR जांच की गई है और 43 यात्री संक्रमित पाए गए हैं.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 30 , 2023, 08:27 AM