मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर मुंबई स्थित मुंबा देवी मंदिर (Mumba Devi Temple) क्षेत्र का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुंबा देवी मंदिर विकास प्राधिकरण की स्थापना करने का भी आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने गुरुवार को रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर मुंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से कहा कि मुंबा देवी एक प्राचीन मंदिर है और हर किसी की इस मंदिर के प्रति आस्था, विश्वास और प्रेम है। कई भक्त मुंबा देवी मंदिर क्षेत्र में आते हैं। मुंबई के लोगों की मांग है कि काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर तीर्थस्थलों का विकास किया जाए। इस क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 30 , 2023, 07:32 AM