मुंबई। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अपने बयानों को लेकर इस समय सुर्खियों में बने हुए है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तेज हो गई है। वहीं राजनीतिक रूप से भी इन पर कई आरोप लगाए जा रहे है। बता दूं कि इस समय महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड (mira road) में बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है।
वहीं एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री ने बयान दिया है। उनका यह बयान मुंबई नगरी को लेकर है। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि मुंबई को मायानगरी (Mayanagari) से हमें माधव नगरी (Madhav Nagri) बनाना है। आज हमने मुंबई के लिए विशेष वचन दिया है। इस प्रदेश का नाम महाराष्ट्र है। जितने प्रदेश हैं उनमें महा केवल इसी में लगा है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जिससे सनातन धर्म को नीचा देखना पड़े लेकिन हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनवा कर मानेंगे। उन्होंने आगे दूसरी बात कहते हुए कहा कि अपने घर का एक बच्चा राम के लिए जरूर घर से बाहर निकालो, तीसरी बात जिनको बागेश्वर धाम में पाखंड नजर आता है अंधविश्वास नजर आता है उन मूर्खों को हमारे सामने आना चाहिए।
बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में चोरों की मौज
दरबार में आई महिलाओं के गले से चोरों ने मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। जिस वजह से कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीरा रोड थाने में पीड़ित महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। 35 से ज्यादा महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बागेश्वर बाबा का दरबार शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। दरबार खत्म होने के बाद जब लोग घर जाने लगे तो दर्जनों महिलाओं को अपनी कीमती चीजें गायब मिली। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 महिलाएं फरियाद लेकर सीधे मीरा रोड थाने पहुंच गईं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
शिकायत में महिलाओं ने बताया कि चोरों ने उनके गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 36 महिलाओं ने अपने गहने चोरी होने की शिकायत दी है। आरोप है कि चोरों ने करीब 4 लाख 87 हजार रुपए के जेवरात उड़ाए हैं। इन महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
श्रधालुओं की बढ़ती भीड़ से सकते में प्रशासन
बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम मीरा रोड में आयोजित किया गया है. बाबा का दर्शन करने के लिए यहां दुसरे राज्यों से भी लोग आए हैं. बताया जाता है कि यहां लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढती संख्या की वजह से प्रशासन समक्ष चुनौती खड़ी हो गई है. साथ ही आयोजकों के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं. शनिवार को उनका कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद भी मैदान में करीब दो हजार से अधिक लोग घर नहीं गए. इन लोगों ने रात वहीं बिताई. हजारों की संख्या में श्रद्धालु खुले में सोते देखे गए. इनमें महिला, पुरुष, नौजवान, बच्चे, बूढ़े सभी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ये नागरिक मुंबई, पालघर, नागपुर, लातूर, कोल्हापुर, पुणे, नाशिक सहित अन्य जिलों से यहां आए हैं। इनका कहना है कि ये लोग बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 19 , 2023, 10:30 AM