मुंबई। राज्य में इस समय तेजी से बढ़ रहे 'एच3एन2' से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है और वर्ष 2022-23 में प्रदेश में एक लाख टीकों का वितरण किया जा चुका है, जिसमें से अब तक 99 हजार 778 लोगों को यह डोज दी जा चुकी है। साल 2015 से राज्य सरकार की ओर से उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को स्वैच्छिक एवं निःशुल्क इन्फ्लुएंजा टीकाकरण (influenza vaccination) उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में यह टीका दूसरी और तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप वाले लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख वैक्सीन की मात्रा खरीद कर उसका वितरण किया। इनमें से अब तक 99 हजार 778 लोगों को इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया जा चुका है। सर्वाधिक 43 हजार 115 टीके पुणे परिमंडल में वितरित किये गए हैं और वे सभी टीके संबंधितों को दिये जा चुके हैं. उसके तहत ठाणे सर्कल में अब तक 28 हजार 400 खुराक बांटी गई है, जिसमें से 28 हजार 250 लोगों को खुराक दी जा चुकी है, तो वहीं अकोला और कोल्हापुर सर्कल में सबसे कम 1400 वैक्सीन डोज बांटे गए हैं। इन दोनों मंडलों में नागरिकों को सारी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही नासिक मंडल में 4950 में से 4945 और लातूर मंडल में 6050 में से 5983 खुराक नागरिकों को दी जा चुकी है। गौरतलब है कि इन्फ्लूएंजा के दो उपप्रकार 'H1N1' और 'H3N2' हैं। इन्फ्लुएंजा से संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न अस्पतालों से अब तक 2 लाख 56 हजार 624 लोगों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 567 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 19 , 2023, 09:54 AM