बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में चोरों की मौज

Sun, Mar 19 , 2023, 09:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

36 से ज्यादा महिलाओं के गहने  हुए चोरी
मुंबई।  
विवादों के बावजूद मुंबई में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को आपार समर्थन मिला है। शनिवार को मुंबई के करीब मीरा रोड (mira road) में आयोजित उनके दिव्य दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मीरा रोड के सेंट्रल पार्क मैदान में बागेश्वर बाबा ने प्रवचन भी दिया। जहां उनके दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ जुटी। जिससे कहीं बैठने की जगह नहीं बची। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।
जहां एक ओर पुलिस भीड़ को संभालने के काम में लगी थी, वहीं दूसरी ओर भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपयों के गहने उड़ा दिए। दरबार में आई महिलाओं के गले से चोरों ने मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। जिस वजह से कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीरा रोड थाने में पीड़ित महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। 35 से ज्यादा महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 बागेश्वर बाबा का दरबार शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। दरबार खत्म होने के बाद जब लोग घर जाने लगे तो दर्जनों महिलाओं को अपनी कीमती चीजें गायब मिली। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 महिलाएं फरियाद लेकर सीधे मीरा रोड थाने पहुंच गईं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
शिकायत में महिलाओं ने बताया कि चोरों ने उनके गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 36 महिलाओं ने अपने गहने चोरी होने की शिकायत दी है। आरोप है कि चोरों ने करीब 4 लाख 87 हजार रुपए के जेवरात उड़ाए हैं। इन महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से सकते में प्रशासन 
मीरा रोड। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम मीरा रोड में आयोजित किया गया है. बाबा का दर्शन करने के लिए यहां दुसरे राज्यों से भी लोग आए हैं. बताया जाता है कि यहां लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढती संख्या की वजह से प्रशासन समक्ष चुनौती खड़ी हो गई है. साथ ही आयोजकों के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं. शनिवार को उनका कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद भी मैदान में करीब दो हजार से अधिक लोग घर नहीं गए. इन लोगों ने रात वहीं बिताई. हजारों की संख्या में श्रद्धालु खुले में सोते देखे गए. इनमें महिला, पुरुष, नौजवान, बच्चे, बूढ़े सभी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ये नागरिक मुंबई, पालघर, नागपुर, लातूर, कोल्हापुर, पुणे, नासिक सहित अन्य जिलों से यहां आए हैं। इनका कहना है कि ये लोग बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आए हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups