शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय सिरसाट का बयान
मनपा में भाजपा -शिवसेना की जीत पक्की
मुंबई। आगामी मुंबई मनपा के होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना की पूरी तैयारी है. मनपा पर भगवा झंडा (saffron flag) फहराने के लिए दोनों पार्टियां तैयार है. रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय शिरसाट ने ऐसा बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यह माना की मुंबई में शिवसेना की ताकत कम हो गई है.इसका उदाहरण साल 2017 में हुए मनपा चुनाव में ही दिखाई दे दिया था.भाजपा को शिवसेना से सिर्फ दो सीट कम मिली थी.. पिछली बार एकनाथ शिंदे के कारण ही शिवसेना को मनपा में सत्ता मिली थी. शिरसाट ने कहा कि अब असली शिवसेना एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ है। जब कोई पार्टी टूटती है, तो कार्यकर्ता एक तरफ या दूसरी तरफ नहीं जाते हैं। उनके बीच फूट पड़ी है। संघ होता तो अलग कहानी होती.' हालांकि हमारी कोशिश रहेगी कि मनपा पर शिवसेना और भाजपा का भगवा झंडा फहराया जाए. उसके बाद महापौर कौन होगा और स्थायी समिति का अध्यक्ष कौन होगा यह बाद का फैसला है। शिवसेना विधायक ने कहा, पहले सत्ता पर कब्जा करना जरूरी है। मुंबई मनपा में अपना महापौर बनाने का उद्धव ठाकरे गुट के दावे पर संजय शिरसाट ने कहा कि उनके दावे पूरी तरह झूठे है मुंबई मनपा सिर्फ शिवसेना और भाजपा सत्ता आएगी। मेयर कौन बनेगा, कहा नहीं जा सकता। लेकिन, भगवा झंडा जरूर फहरेगा इसे कोई रोक नहीं सकता।”शिवसेना के पास बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, नगरसेवक हैं तो ताकत कैसे कम की जा सकती है? इस बारे में पूछे जाने पर संजय शिरसाट ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि ताकत कम है। कुछ क्षेत्रों में हम पिछड़ जाते हैं। मुंबई मनपा चुनाव विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्भर करता है। स्थानीय चुनाव बहुत कठिन होते हैं.जो स्थानीय मुद्दे पर लड़े जाते है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 19 , 2023, 07:23 AM