मानखुर्द-ठाणे यात्रा में समय लगेगा कम

Sat, Mar 18 , 2023, 08:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छेड़ा नगर में फ्लाईओवर का काम पूरा
गुड़ी पड़वा के दिन सीएम कर सकते हैं उद्घाटन 
मुंबई:
छेड़ा नगर जंक्शन बन रहे1235 मीटर लंबे फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने निर्णय लिया है कि इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा गुड़ी पड़वा के अवसर पर कराया जाएगा। इस पुल खुल जाने के बाद छेड़ा नगर जंक्शन क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा और मानखुर्द-ठाणे की यात्रा तेज हो जाएगी। एमएमआरडीए के  आयुक्त एस.वी.आर श्रीनिवास ने बताया कि छेड़ा नगर जंक्शन क्षेत्र में मानखुर्द और ठाणे को जोड़ने वाली 1235 मीटर लंबाई वाली सड़क पुल का काम पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री से 22 मार्च यानी गुड़ी पड़वा के दिन इसका उद्घाटन कराया जाएगा। बता दें कि ईस्टर्न फ्रीवे से आने वाले वाहनों को छेड़ा नगर जंक्शन पर जाम में फंसना पड़ता है। इसमें 30 से 45 मिनट का नुकसान होता था। जिसके बाद MMRDA ने छेड़ा नगर यातायात सुधार परियोजना शुरू की। इस परियोजना के तहत छेड़ा नगर में तीन फ्लाईओवर और एक मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पहला तीन लेन का पुल 680 मीटर लंबा है और सायन और ठाणे को जोड़ने वाले मार्ग पर है। दूसरा दो लेन का 1,235 मीटर लंबा फ्लाईओवर मानखुर्द और ठाणे को जोड़ने वाले मार्ग पर है। जबकि, तीसरे 638 मीटर लंबे छेदा नगर फ्लाईओवर को सांताक्रुज-चेंबूर रोड से जोड़ा गया है. इसके लिए 249.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि छेड़ा नगर में 1 हजार 235 मीटर लंबे पुल को यातायात के लिए खोल दिए जाने से यह समय बच जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups