मीरा रोड में सजा दिव्य दरबार
मुंबई। मुंबई से सटे मीरा रोड (mira road) में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के दरबार लगाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें दरबार लगाने की अनुमति देकर संत तुकाराम महाराज और वारकरी समाज का अपमान किया है। वहीं दरबार को रोकने के लिए बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। इसके बाद मीरा रोड पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। मीरा रोड पूर्व स्थित एसके स्टोन में शनिवार को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा। रविवार 19 मार्च को आशीर्वाद वचन और भभूति वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने कहा कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि मीरा रोड में उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिख कर इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की थी। भले ही कुछ संगठनों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस कार्यक्रम की अनुमति देने से एक बार फिर इस बात पर मुहर लग गई है कि भाजपा मनुवादी सोच से काम करती है। लोंढे ने कहा कि वारकरी संप्रदाय ने कभी जातिवाद को नहीं देखा। भाजपा सरकार ने बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को अनुमति देकर यह साबित कर दिया है कि वह संत तुकाराम महाराज और वारकरी पंथ की विरोधी है। पटोले के अलावा अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने भी धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध किया है। इसके पहले धीरेंद्र शास्त्री अपने कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में जय श्री राम के नारे लगाए गए। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढा गांव निवासी धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपने दरबारऔर बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 18 , 2023, 07:29 AM