मुंबई। इस समय राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा (Examination) चल रही है. जिसमें लाखों छात्र परीक्षा दे रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई के चेंबूर में एक दसवीं के छात्र ने आत्महत्या (suicide) कर ली. आत्महत्या करने की वजह छात्र के दसवीं का पेपर बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार उक्त छात्र का दसवीं के एक पेपर काफी खराब गया, जिसकी वजह से उसने फेल होने की डर से घर में फांसी लगा ली। चेंबूर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़के का नाम अनिकेत थोम्बे (15) है और वह चेंबूर के विजय नगर इलाके में रहता था। बताया जा रहा था कि अनिकेत पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। गुरुवार की रात उसकी मां बाहर गई हुई थी। उसी दौरान अनिकेत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां घर लौट आई। घर अंदर से बंद होने के कारण उसने अनिकेत को फोन किया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अंत में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। इस बार अनिकेत फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही चेंबूर पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 17 , 2023, 09:11 AM