3 से 4 एफ एस आई में होगा विकास
निजी जमीन पर भी लागू होगा नियम वार्ड स्तर पर मिलेगा घर
मुंबई। परियोजना प्रभावितों के लिए घर उपलब्ध कराना मनपा के सामने टेढ़ी खीर साबित हो रही है। मनपा परियोजना प्रभावितों के लिए घर उपलब्ध कराने के लिए तरह तरह उपाय योजना लागू की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मनपा ने 33( 20) के नियम में अब बदलाव करने का निर्णय लिया है। मनपा के इस निर्णय से प्राइवेट भूखंड पर भी विकास होगा। बिल्डर को भी 3 से 4 एफ एस आई मिलेगी जिससे मनपा को बड़े पैमाने पर घर उपलब्ध होंगे और मनपा की परियोजना प्रभावितों के घरों की समस्या दूर होगी।
उल्लेखनीय है कि मनपा प्रशासन (municipal administration) के सामने प्रियोजना प्रभावितों को घर उपलब्ध कराना बड़ी समस्या है। परियोजना प्रभावितों के लिए घर उपलब्ध नहीं होने से मनपा के कई मुख्य प्रोजेक्ट अटके पड़े है।मनपा को आज की तारीख में लगभग 35 हजार परियोजना प्रभावित के लिए घर चाहिए। जिससे मनपा के विकास काम जिसमे सड़क को चौड़ा करने , पुल का निर्माण करना, सहित कई अन्य प्रोजक्ट रुके पड़े है। मनपा का कहना है कि 33 (11)के तहत एस आर ए में होने वाले प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर घर उपलब्ध हो रहे है। एस आर ए को इस परियोजना के तहत मिलने वाले घर का फायदा उन्हे मिल रहा है।
मनपा को कोई फायदा नही हो रहा है। मनपा प्रशासन इसी के चलते अब 33( 20) नियम के तहत होने वाले विकास में बदलाव करते हुए 33 (11 ) के तहत विकास कार्य की मंजूरी देने का निर्णय लिया है। जिसका फायदा निजी जमीन आदि पर भी लागू होगा। मनपा का मानना है कि इससे बड़े पैमाने पर परियोजना परभावितो के लिए घर उपलब्ध होंगे। खासकर प्रत्येक वार्ड में मनपा को घर उपलब्ध होगा। मनपा के रुके हुए कामों में गति मिलने की संभावना मनपा के विकास नियोजन विभाग के अधिकारियों ने जताई।
इस तरह मिलेगी एफ एस आई
इस नियम के तहत 12 मीटर सड़क चौड़ा होने पर बिल्डर को 3 एफ एस आई (3 FSI) मिलेगी । जबकि भूखंड के पास 18 मीटर की चौड़ी सड़क होने पर बिल्डर को 4 एफ एस आई मिलेगा।अभी बिल्डर को 1 से 1,33 एफ एस आई मिल रही है।बढ़ी हुई एफ एस आई के 50 से 60 प्रतिशत घर मनपा को मिलेगा। बिल्डर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।अतिरिक्त एफ एस आई का बिल्डर को फायदा मिलेगा। मनपा के रुके हुए प्रोजेक्ट को भी गति मिलेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 17 , 2023, 07:42 AM