अंधेरी सबवे में पानी भरने की समस्या से निपटने के लिए मनपा का पंप मशीन सहारा

Fri, Mar 17 , 2023, 07:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जून  तक गोखले पुल पर यातायात शुरू करने का मनपा का विश्वास
मुंबई ।
अंधेरी स्थित गोखले पुल जर्जर होने पर उसके निष्कासन की कार्रवाई शुरू है। मनपा प्रशासन (municipal administration) को विश्वास है कि मानसून पूर्व पुल के एक हिस्से को शुरू कर दो लेन पर यातायात शुरू कर दिया जायेगा।  मनपा प्रशासन इसके बावजूद मानसून के ट्रैफिक समस्या न खड़ी हो इसके लिए  अंधेरी सबवे में जमा होने वाले पानी की निकाशी करने के लिए 6 पंप मशीन लगाने का निणर्य लिया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम उपनगर में अंधेरी स्टेशन परिसर के पास गोखले पुल (Gokhale Bridge) यातायात के लिए एक बड़ा साधन था।  पुल के जर्जर हो जाने से इसे निष्काषित करने का काम पश्चिम रेलवे द्वारा किया जा रहा है जो कि अंतिम चरण में है।  मनपा प्रशासन ने पहले ही कहा है कि रेलवे ने समय पर पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के लिए मनपा को सौपा तो मनपा मई के पहले सप्ताह तक पुल के एक हिस्से को दो लेन यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मनपा प्रशासन इसके बावजूद मानसून  से निपटने के लिए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. इसके बावजूद  मनपा मानसून में ट्रैफिक  की समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। हर साल भारी बारिश के समय  अंधेरी मेट्रो स्टेशन के आस पास  बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। ऐसे में अक्सर यहां अंधेरी मेट्रो को बंद करने की नौबत आ जाती है। इस साल गोखले ब्रिज का ट्रैफिक अंधेरी साबे से डायवर्ट किया गया है, ऐसे में मुंबईकरों के लिए यहां ट्रैफिक रोकना असुविधाजनक होगा।  मनपा ने इसी के चलते मानसून के दौरान छह पंप लगाने का फैसला किया है। पानी  निकासी के लिए  अंधेरी मेट्रो  के पास3,000 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाले छह पंप लगाए जाएंगे। पंपिंग सिस्टम के जरिए पंप किए गए पानी को मोगरा नाले में पंप किया जाएगा।

मनपा को भरोसा है कि गोखले पुल पर यातायात शुरू होगा
पुराने गोखले ब्रिज के निर्माण को हटाने के लिए रेलवे की तरफ से फिलहाल काफी काम किया जा चुका  है. रेलवे ने  कुछ दिन पहले  इस जगह पर  नाइट ब्लॉक लेकर  गर्डरों को हटाने का काम में सफलता हासिल की । रेलवे द्वारा तोड़क कार्रवाई पूरा होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। पुल का  निर्माण कार्य मई के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा।  जून तक पुल दो लेन  के लिए  शुरू कर दिया जाएगा इस तरह का विश्वास मनपा के वरिष्ठ अधिकारियो को है।  पुल पूरी तरह नवंबर आखिरी तक पूरी तरह शुरू हो जाएगा 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups