महाराष्ट्र सरकार गोपीनाथराव मुंडे उस्तोद कामगार कल्याण मंडल को देगी 135 करोड़: फडणवीस

Wed, Mar 15 , 2023, 06:07 AM

Source : Uni India

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता)। महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार गोपीनाथराव मुंडे (Gopinathrao Munde) उस्तोद कामगार कल्याण मंडल को 135 करोड़ रुपये प्रदान करेगी। श्री फडणवीस ने विधानसभा में बजट चर्चा के जवाब के दौरान यह घोषणा की। विधायक धनंजय मुंडे ने सत्ता पक्ष पर बजट चर्चा में दिवंगत गोपीनाथराव मुंडे को भुलाने का आरोप लगाया और जननेता गोपीनाथराव मुंडे उस्तोद कामगार कल्याण मंडल के लिए बजट में धन की कमी पर खेद व्यक्त किया। साथ ही,उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ साल पहले जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में थी तब छत्रपति संभाजीनगर में दिवंगत गोपीनाथराव मुंडे के स्मारक की घोषणा की गयी थी, उसका निर्माण अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। बजट चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे श्री फडणवीस ने श्री मुंडे के इन दोनों सवालों का समाधान किया। उन्होंने बताया कि बजट में गन्ना कर्मकार कल्याण निगम के लिए 135 करोड़ रुपये के कोष की घोषणा की गयी है और यदि मौजूदा नियमों के अनुसार कल्याण निधि की समान राशि एकत्र की जाती है, तो निगम को कुल 270 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। श्री फडणवीस ने यह भी कहा कि सरकार छत्रपति संभाजीनगर में जननेता गोपीनाथराव मुंडे के स्मारक के निर्माण के लिए आवश्यक विभिन्न मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रही है और जैसे ही वे मंजूरियां मिल जाएंगी, स्मारक के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच, श्री मुंडे ने उपमुख्यमंत्री द्वारा गोपीनाथराव मुंडे उस्तोद कामगार कल्याण निगम को वित्तपोषित करने की घोषणा का स्वागत किया, जो पिछले आठ महीने से रुका हुआ था। उन्होंने श्री फडणवीस और सरकार को धन्यवाद दिया तथा यह उम्मीद भी जतायी कि निगम और स्मारक का काम अब रफ्तार पकड़ेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups