पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत
मुंबई: शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे (Sheetal Mhatre) का कथित फेक विडियो वायरल होने के मामले में प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव) के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। शीतल म्हात्रे ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की रैली में विधायक प्रकाश सुर्वे के साथ उनका विडियो 'मॉर्फ' करके उन्हें बदनाम किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार पांच लोगों में शिवसेना (उद्धव) के करीबी साईनाथ दुर्गे (Sainath Durge) शामिल हैं। उन्हें देर रात मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शिवसेना नेताओं के तीखे बयान सामने आए हैं। आदित्य ठाकरे ने विधानभवन में पत्रकारों को बताया कि युवा लड़के-लड़कियों के भविष्य बिगाड़ा जा रहा है। उन्हें डराने और धमकाने की गंदी और छिछली राजनीति खेली जा रही है। यह सवाल तो है ही कि उन युवाओं का अपराध क्या है? कोर्ट के कहे बिना पुलिस कार्रवाई क्यों कर रही है? रात के समय गिरफ्तारी क्यों की जा रही है? एक मंत्री ने महिला सांसद को गंदी गालियां दीं, उन्हें क्यों हटाया नहीं गया? सत्ताधारी विधायक पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
वायरल क्लिप की वजह से चर्चा में आईं शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने दादर पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि दो अनजान व्यक्ति मोटरसाइकल पर उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने शिकायत में कहा कि वे अपनी मां से मुलाकात करके सोमवार की दोपहर मंत्रालय के सामने पार्टी ऑफिस लौट रहे थे। इस बीच मोटरसाइकल पर सवार दो व्यक्ति उन्हें घूर रहे थे और हाथों से इशारे कर रहे थे। उन्होंने ड्राइवर से कार दौड़ाने को कहा, मगर कीर्ति कॉलेज चौराहे तक मोटरसाइकल सवार उनके साथ बने रहे।
विधायक का बेटा आरोपी!
शिवसेना (उद्धव) के युवा नेता वरुण सरदेसाई का कहना है कि विडियो क्लिप वायरल करने में विधायक प्रकाश सुर्वे का पुत्र राज सुर्वे आरोपी है। कहा जाता है कि राज ने रैली का फेसबुक लाइव किया था और विडियो इसी से निकालकर वायरल किया गया। सरदेसाई का तर्क है कि अगर वायरल हुए विडियो को 'मॉर्फ' (बदला हुआ) माना जा रहा है तो असली विडियो सामने क्यों नहीं लाया जा रहा। इससे तुलना करने पर ही विडियो से छेड़छाड़ किए जाने की बात साबित हो सकती है।
'मैंने खुद 10 बार फॉरवर्ड की क्लिप
महाराष्ट्र विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि उन्होंने खुद 10 बार विडियो का फॉरवर्ड किया है। उन्होंने दावा किया कि यह क्लिप अब 32 देशों तक पहुंच चुकी है। विडियो असली है या 'मॉर्फ' है, इसकी जांच किए बिना गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इस मामले में विधायक सुर्वे के फेसबुक अकाउंट की जांच की जानी जरूरी है। वहीं, शिवेसेना उद्धव प्रवक्ता संजय राऊत ने पूछा कि क्या इसमें विधायक की बदनामी नहीं हुई क्या? तब विधायक चुप क्यों हैं?
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 15 , 2023, 12:04 PM