death due to H3N2: अहमदनगर जिले में H3N2 से हुई पहली मौत!

Wed, Mar 15 , 2023, 11:46 AM

Source :

पिकनिक से लौटने के बाद हुआ था बीमार, महाराष्ट्र की चिंता बढ़ी

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में H3N2 से हुई पहली मौत (death due to H3N2) होने की खबर सामने आयी है। छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) से अहमदनार आये एक युवक की इस वायरस (virus) से मौत हुई है। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र के हेल्थ डिपार्टमेंट (Health Department of Maharashtra) में हड़कंप मचा हुआ है। महाराष्ट्र का यह पहला मामला है जबकि देश का यह तीसरा मामला है। दरअसल 23 साल का एक स्टूडेंट अहमदनगर के पास मेडिकल की पढ़ाई के लिए आया था। कुछ दिन पहले वह युवक कोंकण से पिकनिक मनाकर लौटा था। जिसके बाद से ही वो बीमार था। उसे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
जांच में उसे कोविड पॉजिटिव (Kovid positive) पाया गया था। इसके साथ ही उसे H3N2 इंफ्ल्यूएंजा (H3N2 influenza) से भी पीड़ित पाया गया था। हॉस्पिटल में इसी के अनुसार डॉक्टर उसका ट्रीटमेंट कर रहे थे। हालांकि, इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी।
जांच रिपोर्ट से हुई पुष्टि
युवक के इस वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि ब्लड सैंपल की जांच के बाद हुई है। मृतक युवक का ब्लड सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत इस H3N2 वायरस से हुई है। इसके पहले इस वायरस की वजह से हरियाणा और कर्नाटक में दो लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को नागपुर में भी एक महिला की मौत इस वायरस की वजह से हुई है।
नागपुर में भी महिला की H3N2 वायरस से मौत
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भी एक महिला की H3N2 वायरस से मौत हो गयी है। नागपुर नगरपालिका की हद में मौजूद एक निजी अस्पताल में एक महिला का इलाज शुरू था। इस मरीज को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज (सीओपीडी) थी। इसके अलावा वह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बिमारियों से भी जूझ रही थी। इलाज के दौरान 9 मार्च गुरुवार के दिन महिला की मौत हो गई। मौत से पहले महिला की H3N2 वायरस वाली जांच पॉजिटिव आई है। बुधवार को यह मामला डेथ ऑडिट रिपोर्ट समिति के सामने आया। जिसके बाद यह मौत H3N2 वायरस से होने की बात को मान्यता दी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups