आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट

Tue, Mar 14 , 2023, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अजित पवार की संपूर्ण जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग
मुंबई।
राज्य की राजधानी मुंबई (Capital Mumbai) से कुछ ही दूरी पर स्थित पालघर जिले की डहाणू तालुका (Dahanu Taluka) के कोहराली पाडा (ग्रामपंचायत गंजाड) में पानी भरने की वजह से आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने इस मामले की संपूर्ण जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी के लिए आदिवासियों को प्रताड़ना सहन करनी पड़ रही है, इसलिए आदिवासी बस्तियों में पानी की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि विश्व महिला दिवस के दो दिन पहले पालघर जिले के कोहराली पाडा में 6 मार्च 2023 को पानी के लिए आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने की निंदनीय घटना हुई। इस मामले की संपूर्ण जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। राजधानी मुंबई के नजदीक आदिवासी भाईयों के साथ अक्सर ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। साथ ही राजनीतिक दबाव की वजह से यह मामले दबाने का प्रयास किया गया। मामला दर्ज करने में भी देरी हुई। विधानसभा में अजित पवार ने मामले की गहन जांच कर पीड़ित आदिवासी महिलाओं को न्याय देने की मांग की।
मंत्रियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने विधानसभा में मंत्रियों की गैर हाजिरी को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब देने के लिए मंत्री सदन में मौजूद नहीं रहते, ऐसे में कई बार सभागृह का कामकाज रोकना पड़ता है और यह गंभीर बात है। यह बार-बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधितों को कठोर शब्दों में समझाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीर दखल देना चाहिए।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups