बढ़ रहा हवा प्रदूषण, भाजपा विधायक की शिकायत
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने मुंबई शहर (mumbai city) को सौन्दर्य बनाने के लिए मनपा प्रशासन को निर्देश दिया था।मनपा प्रशासन ने 1700 करोड़ का शहर भर में काम भी हो रहा है। मनपा प्रशासन अब इस सौंदरीयकरण के काम पर और भी 500 करोड़ रुपया खर्च बढ़ाने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन द्वारा किए जा रहे सौंदरीयकरण के काम से मुंबई की सुंदरता बढ़ाने में कही पर दुरुपयोग किए जाने का आरोप लग रहा है।भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने ट्वीट कर शिकायत की है और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मनपा अधिकारियो की शिकायत की है।कोटेचा ने आरोप लगाया की इस तरह के अनाप सनाप काम के तरीके से मुंबई में धूल का प्रदूषण भी बढ़ने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने मुलुंड में चल रहे सौंदरीयकरण के काम को ट्वीट कर यह दिखाया है कि किस तरह सड़क के किनारे मिट्टी लाकर रखी गई है । मिट्टी जो कि पूरे सड़क पर फैली हुई है।सड़क पर फैली मिट्टी सिर्फ सड़क पर फैली ही नहीं है बल्कि हवा में उड़ भी रही हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है। भाजपा विधायक ने मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिकायत की है कि सौंदरीयकरण के नाम पर मुंबई शहर में गंदगी की जा रही है। सड़क के किनारे मिट्टी को डंप कर दिया जा रहा है जबकि मिट्टी को इस तरह लाया जाए कि उसे सीधे जहा पर मिट्टी का उपयोग करना है सीधे उसमें डाला जाए। ठेकेदार इस तरह के कामों को 2 कर्मचारी लगाकर एक दिन का काम हफ्ते भर तक काम को लगाते है जिससे मुंबई शहर में गंदगी फैल रही है। धूल का प्रमाण भी बढ़ रहा है।जिससे प्रदूषण फैल रहा है। कोटेचा ने मनपा अधिकारियो पर आरोप लगाया की अधिकारी भ्रष्टाचार में इतने लिप्त है कि उन्हें मुंबई की आम जनता का कुछ पड़ा ही नही है की जनता पर उनके लापरवाही से क्या हाल हो रहा है।कोटेचा ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 14 , 2023, 07:40 AM