मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने मंगलवार को सदन से दो लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं (Anganwadi workers and assistants) को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की। प्रदेश में दो लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका काम करती हैं और पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन कर रही हैं। इस आंदोलन पर संज्ञान लेते हुए पवार ने उनके लिए तत्काल न्याय की मांग की है।
गौरतलब है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शीतकालीन सत्र के दौरान भी अपना विरोध प्रदर्शन किया था और उस समय उनकी मांगों को 26 जनवरी तक पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं अपनी मांग पूरी नहीं होने पर पिछले कुछ दिनों से मुंबई के आजाद मैदान (Azad Maidan) में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम किया है। पवार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को स्वीकार करने और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आग्रह किया।
राज्यात दोन लाखांहून अधिक अंगणवाडी सेविका - मदतनीस कार्यरत आहेत. गेल्या काही दिवसांपासून त्यांच्या न्याय मागण्यांसाठी अंगणवाडी सेविका आणि मदतनीस मुंबईतील आझाद मैदानावर आंदोलनाला बसल्या आहेत. या आंदोलनाची दखल घेऊन त्यांच्या प्रश्नांना तातडीनं न्याय द्या.#अर्थसंकल्पीयअधिवेशन२०२३ pic.twitter.com/5Q3vghvjAH
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) February 28, 2023
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 28 , 2023, 05:42 AM