मनपा आयुक्त निधि देने के मूड में नहीं
आज फिर आंदोलन करने
मुंबई । महाविकास अघाड़ी के पूर्व नगरसेवकों ने सोमवार को मनपा मुख्यालय स्थित मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) के कार्यालय धरना आंदोलन किया। पूर्व नगरसेवकों ने विकास निधि के लिए पालक मंत्री की अनुमति लेने के निर्णय को तानाशाह का निर्णय करार दिया। महाविकास आघाडी के पूर्व नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त पर आरोप लगाया की आयुक्त मुंबई की जनता के साथ भेदभाव कर रहे है।
बता दे कि मनपा आयुक्त ने पूर्व नगरसेवकों को उनके इलाको में विकास निधि देने भेदभाव किया गया। भाजपा नगरसेवकों को तीन तीन करोड़ विकास निधि दी गई जबकि शिवसेना उद्धव गुट कांग्रेस रांकपा और समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरसेवकों को उनके इलाको में विकास कार्य करने के लिए मात्र 1 करोड़ की निधि दी गई। जबकि भाजपा के नगरसेवकों को उनके इलाको में विकास कार्य करने के लिए 3 करोड़ दिया गया। मनपा आयुक्त ने अब विकास कार्यो को करने के लिए मुंबई के पालक मंत्रियो की अनुमति लेना अनिवार्य किया। मनपा आयुक्त के इस निर्णय को पूर्व नगरसेवक तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध कर रहे है। पूर्व नगरसेवकों का कहना है की उन्हें अपने इलाको में काम करने के लिए पालक मंत्रियो की अनुमति की क्या जरूरत है। पूर्व नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल ने पूर्व नगरसेवकों को देखता है' यह कहकर उनके आंदोलन को झिड़क दिया तथा सांसद से मिलने की जानकारी देते हुए खुद चले गए। आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने संक्षिप्त में महाविकास अघाड़ी के नगरसेवकों का पक्ष सुना। आयुक्त ने कहा कि मुझे सरकार के आदेश के अनुसार काम करना है। मनपा आयुक्त इस समय प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे है। मनपा आयुक्त को राज्य सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि मुंबई में विकास कार्यो की अनुमति देते समय पालक मंत्रियो की अनुमति लेना आवश्यक है। मुंबई में शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर है जबकि उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 27 , 2023, 08:43 AM