- पालक मंत्री के निर्देशों का ही होगा विकास काम मंजूरी के बाद ही विकास योजनाओं के लिए फंड जारी करेगी मनपा
मुंबई: मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) राज्य सरकार के पालक मंत्रियो निर्देशों के निर्देश पर मुंबई के विकास देंगे। मनपा आयुक्त चहल सांसदों एवं विधायकों के उनके क्षेत्र के विकास कामों के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे। पूर्व नगरसेवकों द्वारा उनके इलाको में लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय सांसदों एवं विधायकों के सिफारिश पत्र पर आयुक्त ध्यान नहीं देंगे। पूर्व नगरसेवकों को उनके इलाको में विकास कार्य करने के लिए पालक मंत्री से अनुमति लेना अनिवार्य किया है। पूर्व नगरसेवकों द्वारा दिए गए विकास कार्य पत्रों को मनपा पालक मंत्री के पास भेज देगी। पालक मंत्री (foster minister) द्वारा द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही विकास कार्यो को फंड दिया जायेगा।
बता दे कि 7 मार्च 2022 को कार्यकाल ख़त्म होने के बाद मनपा आयुक्त प्रशासक के रूप में काम कर रहे है। मनपा में सत्ता नहीं होने से आम जनता के मूलभूत सुविधा वाले कामो पर असर पड़ रहा है। नागरिक पूर्व नगरसेवकों के पास ही अपनी शिकायतों और सुविधा मुहैया कराने के लिए गुहार लगा रहे है। पूर्व नगर सेवक अपने-अपने क्षेत्र में सड़क, पानी, शौचालय, गार्डन, स्वास्थ्य सुविधा और सौंदर्यीकरण के लिए कामो की सूची बनाकर अपने क्षेत्र के सांसदों एवं विधायकों का सिफारिशी पत्र लेकर मनपा प्रशासनको दे रहे हैं। मनपा प्रशासन का कहना है कि इस तरह के बड़े पैमाने पर पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इस समस्या का समाधान ढूढ़ते हए मनपा आयुक्त चहल ने सीधे शहर के पालक मंत्री पर इसकी जिम्मेदारी सौप दी है।
मनपा आयुक्त ने पूर्व नगरसेवकों के साथ सांसदों, विधायकों के जो भी प्रस्ताव आएंगे उसे प्राथमिकता के आधार पर पालक मंत्री को भेजा जाएगा। पालक मंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद मनपा अधिकारी काम की आवश्यकतानुसार कामो को पूरा करेंगे।
मनपा आयुक्त ने यह कदम इस लिए उठाना पड़ा क्योकि अभी पूर्व नगरसेवकों द्वारा सांसदों एवं विधायकों के सिफारिशी पत्र पर फंड आवंटित किया गया जिसको लेकर काफी बवाल हुआ. विपक्षी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि भाजपा के पूर्व नगरसेवकों को अधिक फंड दिया गया जबकि मनपा अधिकारियों का कहना है कि मांग के अनुसार फंड का आवंटन किया गया। स्थानीय लोगो की मांग के अनुसार और लोगो को सुविधा से वंचित न होना पड़े इसको आधार रखकर मांग के अनुसार फंड उपलब्ध कराया गया था। मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर और उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) की अनुमति के बाद ही अब लोगो की मूलभूत सुविधाओं के कामो को पूरा किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 23 , 2023, 07:26 AM