० केंद्रीय जहाजरानी और परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुंबई। केंद्रीय जहाजरानी एवं परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश में बंदरगाह, नौकायन, सागरमाला परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से महाराष्ट्र में परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। राज्य में अगले डेढ़ साल में चार रो-रो प्रोजेक्ट (ro-ro project) शुरू होने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा (Varsha Aawas) पर इस बैठक में केंद्रीय जहाजरानी एवं परिवहन विभाग के सचिव सुधांश पंत, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जलोटा, जेएनपीटी के अध्यक्ष संजय सेठी, मुंबई मेरीटाइम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सैनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोथल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में महाराष्ट्र के दो दीर्घा होनी चाहिए तथा वहां शिवकालीन आरमार के बारे में चित्र प्रदर्शनी के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
राज्य सरकार की तरफ से सागरमाला परियोजना के अंतर्गत समय पर परियोजना पूरी करने और नई परियोजनाओं की मांग की गई। राज्य में अगले डेढ़ साल में महाराष्ट्र में रो रो सेवा के चार प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनमें मुंबई से मोरा, मुंबई से काशिद, मुंबई से दिघी, मुंबई से रेवस कारंजा शामिल हैं। रोरो सेवा के लिए बंकर ईंधन पर लगने वाले वैट को कम करने तथा पुरानी नौकाओें के आधुनिकीकरण करने और पर्यावरण के अनुकूल नावों को शामिल करने पर भी चर्चा की गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 21 , 2023, 08:56 AM