समुद्र का पानी मीठा करने का प्रोजेक्ट को पूरा करने मनपा अगले महीने निकालेगी निविदा

Tue, Feb 21 , 2023, 08:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कंसल्टेंट ने सर्वे का काम किया पूरा
मुंबई।
पानी की समस्या को दूर करने के लिए मनपा प्रशासन (municipal administration) द्वारा समुद्र का पानी मीठा करने की योजना में एक और कदम बढ़ा दिया है।  मनपा  प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए  अगले महीने टेंडर निकालेगी। इस तरह की जानकारी मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। बता दे कि मलाड स्थित मनोरी में समुद्र के खारे पानी (sea ​​salt water) को मीठा कर उसे मुंबई की जनता को उपलब्ध कराने का निर्णय मनपा ने लिया है।  मनपा रोजाना 200 एमएलडी पानी को मीठा करेगी।  मनपा के इस निर्णय का भाजपा ने वीयर्ध भी किया था। भाजपा ने इस प्रोजेक्ट को खर्चीला बताया था। मनपा ने इस प्रोजेक्ट के लिए  कंसल्टेंट नियुक्त किया था जिसका   सर्वे का काम पूरा कर लिया है, और डीपीआर  भी तैयार कर लिया गया है । मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि अगले महीने तक मनोरी प्रोजेक्ट के लिए गोलोबल टेंडर निकाला जाएगा। मनपा ने वर्ष 2025 में समुद्र का मीठा पानी मुंबईकरों को पिलाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसमें एक साल की देरी होगी। अब मुंबईकरों को वर्ष 2026 में मनोरी प्रोजेक्ट से पानी मिलेगा।
बीएमसी ने वर्ष 2022 में कहा था कि यह प्रोजेक्ट 3 साल में पूरा होगा। मनपा  ने मई 2022 में इसके लिए टेंडर जारी करने की योजना बनाई थी , लेकिन कोरोना संकट और सर्वे का काम पूरा न होने की वजह से टेंडर नहीं जारी हो सका। जो अब  मनपा  जारी करने की योजना बनाई है। मंगलवार को मनपा  मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हुई। जिसमें जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2025 तक मनोरी से प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी (200 mld water per day) मुंबई को मिलने की उम्मीद है। उसके बाद प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा और प्रतिदिन 400 एमएलडी पानी मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर 3500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।यह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री रहते हुए ठाकरे ने इसके लिए कई कदम उठाए थे। तब बीजेपी ने यह कहते हुए इसका विरोध किया था कि यह काफी महंगी योजना है।अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल टेंडर निकालने से मनपा  के पास चुनने के कई विकल्प मौजूद होंगे। इससे क्वालिटी पर फोकस करने का मौका मिलेगा। मनोरी प्रोजेक्ट के लिए मनपा  एमटीडीसी से 12 हेक्टेयर जमीन लेगी। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर पहले चरण में प्रतिदिन मुंबई को 200 एमएलडी पानी मिलेगा। प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में मुंबई को 400 एमएलडी पानी की प्रतिदिन आपूर्ति होगी। इस प्रॉजेक्ट पर बीएमसी 3520 करोड़ रुपये खर्च करेगी। खासबात यह है कि इस प्रॉजेक्ट की वजह से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। मुंबई में प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है, उसमें से कुछ पानी लीकेज की वजह से बर्बाद हो जाता है और कुछ पानी चोरी हो जाता है। जिससे पूरा पानी मुंबईकरों तक नहीं पहुंच पता। जबकि मुंबई में इससे कहीं ज्यादा पानी की आवश्यकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups