० मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
मुंबई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को पौष्टिक अनाजों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। विपणन विभाग के माध्यम से पौष्टिक अनाज के इस अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के एक भाग के रूप में मिलेट महोत्सव (Millet Festival) का 22 से 24 फरवरी 2023 तक यशवंतराव चव्हाण केंद्र (Yashwantrao Chavan Center), नरीमन पॉइंट में आयोजन किया गया है।
इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) 22 फरवरी को सुबह 10 बजे करेंगे। मुख्य अतिथियों द्वारा मिलेट (मोटा अनाज) के बारे में व्यापक जानकारी वाली एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। उद्घाटन के बाद आहार विशेषज्ञ ऋजुता दिवेकर मिलेट विषय पर मार्गदर्शन करेंगी। विपणन विभाग द्वारा मिलेट विपणन एवं मूल्य श्रृंखला की कार्य योजना तैयार की गई है। मोटा अनाज के स्वास्थ्य लाभों का प्रचार, प्रसार और जागरूकता, खाद्य श्रृंखला में मिलेट की खोई हुई स्थिति को पुनः प्राप्त करने के लिए और खपत बढ़ाने के लिए नए उपभोक्ता खंड बनाने के लिए, उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं तक एक संगठित मूल्य श्रृंखला बनाने के लिए, अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए उत्पादकों और उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर मिलेट उपलब्ध कराना। यह मिलेट विपणन व मूल्य श्रृंखला मिशन के उद्देश्य हैं।
तीन दिवसीय महोत्सव के तहत 22 फरवरी को मिलेट विपणन और मूल्य श्रृंखला पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 23 फरवरी, 2023 को मिलेट क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और खरीद समझौते पर हस्ताक्षर होंगे और 22 से 24 फरवरी के दौरान मिलेट व मिलेट पदार्थों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व बिक्री होगी।
महाराष्ट्र में मिलेट मिशन बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है। मिलेट अनाज, आटा और विभिन्न मूल्य वर्धित मिलेट खाद्य उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मिलेट उत्पादक, कृषक उत्पादक कंपनियां, प्रसंस्करण करने वाले संगठन और उद्यमियों के साथ विपणन में विभिन्न सहकारी समितियों की एक मूल्य श्रृंखला बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से मिलेट क्रेता-विक्रेता सम्मेलन वे खरीदी अनुबंध के कारण मिलेट की बिक्री से इसे आम जनता को वाजिब दरों पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मिलेट महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी के लिए खुला रहेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 21 , 2023, 08:12 AM