पवई तालाब पर बन रहे साइकिल ट्रैक को मनपा ने शुरू किया हटाना

Tue, Feb 21 , 2023, 07:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई हाई कोर्ट ने ठहराया था साइकिल ट्रैक को  अवैध
हटाने पर खर्च होंगे 66 लाख
मुंबई।
 मनपा प्रशासन (municipal administration) ने लगभग एक साल बाद पवई तालाब पर खुद बना रही साइकिल ट्रैक को आख़िरकार हटाने का काम शुरू कर दिया है।  मुंबई हाई कोर्ट ने पवई तालाब के पास बनाए जा रहे साइकिल ट्रैक को अवैध ठहरया था।  मनपा अब साइकिल ट्रैक (cycle track) के बन चुके भाग को हटाने के लिए 66 लाख रुपया खर्च करेगी। जिसके लिए मनपा ने निविदा निकाली है।
बता दे पवई तालाब के पास बनाया जाने वाला सायकिल ट्रैक पर मनपा ने 160 करोड़ का ठेका दिया था। साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू हो गया था। साइकिल ट्रैक बनने से पवई तालाब के सुंदरता को नुकसान होने  का आरोप सामाजिक संस्था ने विरोध किया था।  स्थानीय भाजपा सांसद मनोज कोटक ने भी मनपा के साइकिल ट्रैक योजना का विरोध जताया था लेकिन तत्कालीन सरकार के मंत्री और युवा नेता आदित्य ठाकरे के इशारे पर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया रहा था। बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) द्वारा पवई झील के चारों ओर  साइकिल ट्रैक के निर्माण को अवैध करार देने के एक साल बाद और मनपा प्रशासन को जमीन   उसकी मूल स्थिति में बहाल करने का आदेश देने के एक साल बाद साइकिल ट्रैक को  हटाने  काम शुरू कर दिया है।
मनपा  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने पहले ही हटाने का काम शुरू कर दिया है क्योंकि हम अपने खिलाफ अदालत की अवमानना का कोई आरोप नहीं चाहते हैं। इस बीच भारी पत्थरों और लोडरों को हटाने वाले कार्यों के लिए हमने एक निविदा जारी की है।" वनशक्ति के निदेशक स्टालिन डी  जिन्होंने इस पूरे मामले को मुंबई हाई कोर्ट में ले जाकर  बनाए जा रहे साइकिल ट्रैक को अवैध ठहराया उन्होंने
उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक आर्द्रभूमि का पुनरुद्धार कैसे किया जा रहा है उन्होंने मनपा अब आरोप लगाया है कि यह  जनता के पैसे की बर्बादी है, वह भी कानून का उल्लंघन करने के बाद। यह विश्वास करना मुश्किल है कि किए गए कार्यों को हटाने के लिए मनपा  को बड़ी मात्रा में सार्वजनिक धन खर्च करना पड़ता है.
साइकिल ट्रैक को हटाने के लिए मनपा द्वारा निकाले गए  टेंडर की भाजपा नेता और विधायक नितेश राणे ने आलोचना की है  उन्होंने इस परियोजना के लिए पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को दोषी ठहराया । और मनपा से इस कार्य के लिए लगने वाले खर्च की वसूली आदित्य ठाकरे से करने की गुहार लगाई। नितेश राणे ने  ट्वीट कर आदित्य ठाकरे से पैसा वसूलने की मांग की ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups