मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक सुपरहिट फिल्म कांतारा (Kantara) के प्रीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं।
ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' ने दुनियाभर में सफलता का परचम लहराया। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा का निर्देशन करने के साथ ही उसमें अभिनय भी किया था। होम्बले फिल्म के बैनर तले बनी 'कांतारा' ने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ की कमाई की थी।इस फिल्म को मिल रहे प्यार और फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के प्रीक्वल की घोषणा की है।
ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में कांतारा के प्रीक्वल (prequel of Kantara) का अनाउंसमेंट किया था। कहा जा रहा है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रजनीकांत (Rajinikanth) भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में ऋषभ से कांतारा 2 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऋषभ ने फैंस से वादा किया कि प्रीक्वल में ऑडियंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिलने वाला है।उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म का जॉनर भी पिछले पार्ट से अलग होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 20 , 2023, 02:50 AM