छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से अपनाया जाएगा ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ गीत: मुनगंटीवार

Fri, Feb 17 , 2023, 12:13 PM

Source : Uni India

मुंबई,  (वार्ता) । महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती 19 फरवरी को पूरे राज्य में मनाई जाएगी और राज्य की गीत ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को अपनाया जाएगा।
मुनगंटीवार ने यहां जारी अपने प्रेस बयान में कहा कि,“सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक फरवरी, 2023 को जारी एक सरकारी फैसले में महाराष्ट्र राज्य गान की घोषणा की गई है।”
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के पैरा संख्या 2 के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र गीत ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ (song 'Jai Jai Maharashtra Majha') अपनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिवाजी के जयंती के मौके पर 19 फरवरी को सुबह 10 बजे सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित कार्यालय प्रमुख महाराष्ट्र राज्य का राज्य गान गाकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करें।
मुनगंटीवार ने कहा कि उसके बाद एक छोटा सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups