मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) शनिवार 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राजभवन के दरबार हाल में शनिवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय गंगापुरवाला राज्यपाल को पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद रमेश बैस पहली बार शुक्रवार को मुंबई आएंगे। वे शुक्रवार शाम 5:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे शनिवार 12 फरवरी को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। कोश्यारी के स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। इसके पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 16 , 2023, 09:55 AM