० 227 वार्डों में गूंजेगा जय-जय शिवराया का जयघोष
मुंबई। हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की 393 वीं जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को मुंबई भाजपा की तरफ से 227 वार्डों में शिवजयंती (shivjayanti) के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा की आघाड़ी और मोर्चो को मिलाकर कुल 346 जगहों पर शिवजयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखित छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती उतारी जाएगी। गुरुवार को यह जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने दी।
मुंबई भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शेलार ने राजनीतिक विरोधियों से छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिंदे-फडणवीस (Shinde-Fadnavis) सरकार बनने के बाद भाजपा की तरफ से दही हांडी, गणेशोत्सव, नवरात्रि उत्सव, दिवाली उत्सव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। इसी प्रकार अब छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह से मनाई जाएगी। प्रत्येक वार्ड के नाके पर जयंती उत्सव मनाया जाएगा।
शेलार ने कहा कि उत्तर पश्चिम जिले में 58, उत्तर पूर्व जिले में 50, उत्तर मध्य में 63, उत्तर मुंबई में 69, दक्षिण मध्य में 44, दक्षिण मुंबई में 62 स्थानों पर शिव जयंती कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें से 36 जगहों पर भव्य कार्यक्रम होगा। इनमें वर्ली नाका, माटुंगा स्टेशन, शिवाजी पार्क, राम नगर-मालाड (पश्चिम), भायखला, चेंबूर, अणुशक्ति नगर, सायन कोलीवाड़ा, दहिसर, आनंद नगर, शाहजी राजे स्टेडियम-मालाड, लोखंडवाला-कांदिवली, खार (पश्चिम) शामिल हैं।
शिवनेरी किले पर स्वराज्य महोत्सव 2023 का आयोजन
महाराष्ट्र पर्यटन विभाग और पुणे जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम 18 से 20 के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने दी। यहां मंत्रालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लोढा ने कहा कि महोत्सव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद उदयन राजे भोसले, पुणे जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विपक्ष के नेता अजित पवार, विधान परिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोरे सहित पुणे जिले के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 16 , 2023, 09:50 AM