मुंबई। मंगलवार को हुई शिंदे-फडणवीस सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया गया। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में राज्य के हित में सरकार का मार्गदर्शन करने के लिए राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र की कुछ अन्य हस्तियों को लेकर विवादित बयान के कारण आलोचनाओं से घिरे कोश्यारी ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने उनके पद से जाने का स्वागत किया है, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने यह कहकर उनका बचाव किया कि उनके कई बयानों का गलत अर्थ निकाला गया। भगत सिंह कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। इधर नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। नए राज्यपाल रमेश बैस के 17 या 18 फरवरी को शपथ ग्रहण करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 14 , 2023, 07:13 AM