20 साल से मुंबई पुलिस कर रही थी तलाश
मुंबई। मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षों से फरार चल रहा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील (Chhota Shakeel) के शार्पशूटर (sharpshooter) मुंबई के एक जेल में बंद मिला।
मुंबई पुलिस इसे ढूंढने के लिए काफी मशक्क्त कर रही थी। 43 वर्षीय अशरफ सिद्दीकी और एक सह-आरोपी ने जुलाई 1999 में मुंबई के एलटी मार्ग इलाके में बॉम्बे अमन कमेटी के अध्यक्ष वाहिद अली खान की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।
29 मई, 2019 को किया गिरफ्तार
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, सिद्दीकी अपराध के बाद फरार हो गया था और उसे 29 मई, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत ने 14 फरवरी, 2019 के एक अन्य मामले में फैसले का हवाला दिया, जहां डीसीबी, सीआईडी, मुंबई ने सिद्दीकी और दो अन्य पर गैंगस्टर डी के राव और अशोक को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सिद्दीकी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के समय अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि वह घटना की तारीख से गिरफ्तारी तक फरार था। लेकिन वह 2014 से 2019 के बीच एक अन्य मामले में विचाराधीन कैदी था और उसे सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने पूछा कि जब वह जेल में था तब पुलिस उसका पता लगाने में कैसे विफल रही?
'यह एक अनसुलझा रहस्य है'
अदालत ने कहा कि पुलिस उसे खोजने में विफल रही, जबकि पुलिस फरार आरोपी और अंडर ट्रायल कैदी का रिकॉर्ड रखती है। यह एक अनसुलझा रहस्य है, जिसकी वजह पुलिस एजेंसी को सबसे अच्छी तरह पता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 12 , 2023, 08:44 AM