मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज करने के लिए बुलढाणा पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तुरंत निलंबित करने की रविवार को मांग की और कहा कि पूरे मामले की जांच विधानमंडल की संयुक्त समिति द्वारा की जानी चाहिए।
पटोले ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि बुलढाणा पुलिस ने फसल पैदावार बढ़ाने और फसल बीमा से वंचित किसानों को मुआवजे देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने अपने न्याय और अधिकारों के लिए लड़ने वाले किसानों पर बेरहमी से हमला किया है।
पटोले ने किसानों पर पुलिस अत्याचार का विरोध करते हुए शिंदे-फडणवीस (Shinde-Fadnavis) सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि राज्य के किसान परेशान हैं, खेती की सही कीमत नहीं मिल रही है और भाजपा सरकार में खाद, बीज और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से खेती करना समर्थ से बाहर हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भी प्राकृतिक आपदा के कारण 16 जिलों के किसानों को बहुत नुकसान पहुंचा है, किसान मुआवजा प्राप्त करने, कपास और सोयाबीन का सही दाम देने की अपनी मांग को लेकर बुलढाणा कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनपर बेरहमी से लाठीचार्ज किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 12 , 2023, 03:51 AM