मुंबई। चकाला में शनिवार को दिन में सवा तीन बजे चलती बेस्ट बस में आग (Fire) लगने से खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और बस में सवार 60 यात्रियों को बाल-बाल बचा लिया। कुछ घंटों की मशक्त के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया,लेकिन बस तब तक पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।
पुलिस के अनुसार शनिवार को अंधेरी पश्चिम से बेस्ट बस (best bus) साकीनाका की ओर जा रही थी। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। अचानक इस बस में करीब सवा तीन बजे के करीब आग लग गई। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। चालक ने तत्काल बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और बस में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 11 , 2023, 09:30 AM