Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री आज मुंबई दौरे पर

Fri, Feb 10 , 2023, 10:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

'वंदे भारत' ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, दो सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
मुंबई, 10 फरवरी। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार 10 फरवरी को एक दिवसीय मुंबई दौरे (mumbai tour) पर आएंगे। पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) को हरी झंडी दिखाएंगे। वे दो सड़क परियोजनाओं सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजनाओं को भी देश को समर्पित करेंगे। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वे अंधेरी पूर्व के मरोल में अल्जामिया-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से दो ट्रेनें- मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह प्रधानमंत्री के विजन न्यू इंडिया के लिए बेहतर, दक्ष और यात्री-अनुकूल परिवहन व्यवस्था का निर्माण को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

PM Modi to flag off two new Vande Bharat trains from Mumbai today

Read @ANI Story | https://t.co/xw61zblErc#PMModi #NarendraModi #VandeBharatExpress #Mumbai pic.twitter.com/yFHtXe7kdK

— ANI Digital (@ani_digital) February 10, 2023


मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। नई विश्व स्तरीय ट्रेन, मुंबई और सोलापुर के बीच रेल-संपर्क में सुधार करेगी तथा सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा-सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र में नाशिक, त्र्यंबकेश्वर, साईनगर शिर्डी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के रेल-संपर्क में भी सुधार करेगी। मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, प्रधानमंत्री सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) और कुरार अंडरपास देश को समर्पित करेंगे। कुर्ला से वकोला तक और कुर्ला में एमटीएनएल जंक्शन, बीकेसी से एलबीएस फ्लाईओवर तक नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर शहर में पूर्व-पश्चिम सड़क-संपर्क को बेहतर बनाएगा। ये सड़कें वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ती हैं, जिससे पूर्वी और पश्चिमी उपनगर कुशलता से जुड़ जायेंगे। कुरार अंडरपास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (डब्ल्यूईएच) पर यातायात को आसान बनाने और डब्ल्यूईएच के मलाड और कुरार को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। यह लोगों को आसानी से सड़क पार करने की सुविधा देगा और साथ ही वाहनों को डब्ल्यूईएच पर भारी ट्रैफिक में आए बिना आगे जाने की सुविधा भी प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री मरोल में अल्जामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। अल्जामिया-तुस-सैफियाह, दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन में, संस्थान समुदाय की ज्ञान-प्राप्ति की परंपराओं और साहित्यिक संस्कृति की रक्षा के लिए काम कर रहा है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups