एन एस सी आई को मनपा ने थमाया 62 करोड़ बकाया का नोटिस

Tue, Feb 07 , 2023, 07:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दक्षिण मुंबई का सबसे बड़ा प्राइवेट कल्ब
दस सालो से मनपा का 33 प्रतिशत हिस्सा है बकाया
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने वर्ली (Worli) स्थित एन एस सी आई कल्ब (NSCI Club) को 62 करोड़ रुपया बकाया का नोटिस थमाया है। एन एस आई कल्ब दक्षिण मुंबई का सबसे महंगा प्राइवेट कल्ब माना जाता है।कल्ब में होने वाले कमाई वाले प्रोगाम से मनपा को 33 प्रतिशत हिस्से दारी देना अनिवार्य है।कल्ब पिछले दस सालो से मनपा का पैसा नही दिया है। क्लब ने कुछ विवादित प्रोग्राम का भी आयोजन  किया था जिससे काफी चर्चे में आया था। मनपा कल्ब को इसके पहले 2019 में बकाया कि नोटिस दी थी।
बता दे मनपा प्रशासन ने एन एस सी आई कल्ब को फिर एक बार 62 करोड़ बकाया का नोटिस थमाया है। मनपा ने इसके पहले  दिसंबर 2019 में 101 करोड़ 10 लाख बकाया  का नोटिस थमाया था। उस दौरान कल्ब की ओर से मनपा के पास अपील की गई थी कि मनपा ने कल्ब में हुए कार्यक्रमों की जिस जानकारी के आधार पर 101 करोड़ बकाया  का  नोटिस दिया है उसमे काफी खामियां है। मनपा प्रशासन ने 23 सितंबर 2022 को क्लब की ओर से दी गई जानकारियों के अनुसार पिछले बकाया नोटिस में बदलाव करते हुए अब लगभग कुल बकाया 62 करोड़ निश्चित किया। मनपा प्रशासन ने 31 जनवरी को दोबारा नोटिस निकालते हुए 62 करोड़ बकाया का नोटिस थमाया है। कल्ब को यह निर्देश दिया गया है कि जब तक कल्ब बकाया पैसा नही जमा करता है कल्ब के अंदर किसी तरह के अन्य निर्माण कार्य की मंजूरी नहीं दी जाएगी। कल्ब को मनपा ने दो साल में 4 हफ्ते के माध्यम से भी पैसा भरने की छूट दी है। कल्ब के मेंबरों  का कहना है कि कल्ब के उच्च पदस्थ पर बैठे लोग कल्ब के अन्य मेंबर को जानकारी देने से छुपाते है।कल्ब का प्रॉपर्टी टैक्स का भी बकाया बना हुआ है।
 कल्ब लोगो से मेंबर फीस के तौर पर साधारण मेंबर के लिए एक मेंबर सिप का 50 लाख रुपया लेता है। जबकि लाइफ टाइम मेंबर सिप के लिए 75 लाख रुपया वसूलता है।
57 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स भी है बकाया
कल्ब ने मनपा का 57 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स का भी बकाया बना रखा है। मनपा अब बकाए दारोपर  कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है।बकाए दारो की प्रॉपर्टी को नीलाम कर अपना पैसा वसूलने का निर्णय लिया है। एन एस आई कल्ब समय पर मनपा का पैसा नही भरता तो प्रॉपर्टी नीलाम हो सकती है।
लीज प्रॉपर्टी है
वर्ली सी फेस स्थित यह प्रॉपर्टी मनपा द्वारा लीज पर दी गई प्रॉपर्टी है। अब स्वाला यह खड़ा होता है कि मनपा लीज की प्रॉपर्टी को नीलाम कैसे करेगी और अपना बकाया कैसे वसूलेगी।
क्लब में अवैध निर्माण की भी भरमार है
एन एस सी आई कल्ब में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया है। जिसके चलते कल्ब में कई बार मनपा ने बुल्डोजर भी चलाया है। इतना ही नही कल्ब में हुए अवैध निर्माण के कारण कल्ब को अन्य निर्माण कार्य की मंजूरी मनपा ने नही दे रही है।
अभी के अध्यक्ष ने ही की थी अवैध निर्माण की शिकायत
कल्ब में अभी के अध्यक्ष के वीरेन शाह ने वर्ष 2016 में कल्ब के अंदर हुए अवैध निर्माण की शिकायत मनपा प्रशासन के पास की थी आज वही अध्यक्ष बने बैठे है और मनपा अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की नोटिस दे  रखी है। शाह अवैध निर्माण हटाने को लेकर कोई कदम उठाए। कल्ब में फायर  को लेकर भी  कल्ब में  बड़े पैमाने पर अनियमतता होने की जानकारी सामने आई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups