10 माह में मात्र 37 प्रतिशत पैसा ही हों पाया है खर्च
भारी भरकम बजट से जनता को नहीं होगा कोई फायदा
मुंबई। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने वर्ष 2023 24 का 52 हजार 619 करोड़ का बजट शनिवार को दिया। पिछले साल भी इसी तरह 2022 23 का बजट भी 46 हजार करोड़ का था। पिछले साल के बजट में। मुंबई की जनता को मूलभूत सुविधा के लिए रखे गए बजट में अभी तक मात्र 37 प्रतिशत पैसा ही खर्च हुआ है। मनपा आयुक्त को अगले दो महीने में मुंबई की जनता को सुविधा देने में खरा उतरने के लिए बकाया 63 प्रतिशत पैसा खर्च करना होगा। मनपा आयुक्त के सम्मुख यह एक बड़ा आव्हान है।
उल्लेखनीय है कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जिस तरह इस साल मुंबई की जनता के लिए 52 हजार करोड़ से अधिक का बजट दिया जिसे एक इतिहास बताया गया। मनपा आयुक्त द्वारा पिछले साल प्रस्तुत प्रस्तुत किए गए लगभग 46 हजार करोड़ के बजट में मुंबई की जनता को मूलभूत सुविधा के लिए 22 हजार करोड़ से अधिक का बजट रखा गया था । जनवरी के आखिरी तक मूलभूत सुविधा के लिए रखे गए बजट में मात्र 37 प्रतिशत पैसा ही खर्च हो पाया है। मनपा आयुक्त को अब अगले दो महीने में बकाया 63 प्रतिशत पैसा खर्च करने का आव्हान है। मुंबई मनपा ।e फिलहाल सत्ता नही होने के कारण कोई नगरसेवक भी नही है जिससे मनपा आयुक्त अब कैसे पैसा खर्च करेंगे और मुंबई की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराते है इसको लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है।मनपा आयुक्त चहल को 31 मार्च तक बकाया 63 प्रतिशत पैसा (63 percent money) खर्च करना होगा।
नगरसेवक नही होने से जनता का बड़ा नुकसान हो रहा है
मुंबई में लगभग एक साल का समय बीत गया है जब मुंबई मनपा में कोई सरकार नहीं है।सरकार नही होने का सबसे बड़ा नुकसान मुंबई की जनता का हो रहा है खासकर झोपड़ पट्टी में रहने वाली जनता का।झोपड़ पट्टी में मूपभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है । गली की साफ सफाई से लेकर। शौचालय आदि की मरम्मत का काम हो कोई पूछने वाला नहीं है। झोपड़ पट्टियों में बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।साफ सफाई से लेकर कई मूलभूत सुविधाओं पर असर पड़ रहा है जिसे नगरसेवक अपनी शिकायत के द्वारा वार्ड के सहायक आयुक्त से पूरा करते थे।विपक्षी पार्टियां इसी को लेकर मनपा आयुक्त द्वारा पेस किए गए बजट पर सवाल खड़ा कर रही है। मनपा आयुक्त ने जानबूझकर दिखाने के लिए मनपा के फिक्स डिपॉजिट से कर्ज लेकर बजट को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया है।
मनपा आयुक्त ने एक नही दो इतिहास रचा था एक साथ
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल शनिवार को मुंबई मनपा का बजट पेस करते समय एक साथ दो इतिहास रच थे। मनपा आयुक्त पहली बार मुंबई मनपा का बजट 50 हजार करोड़ के पार कराया । इतना ही नही मनपा आयुक्त ने एक बहोत बड़ा इतिहास रचते हुए पहली बार मनपा के कुल बजट का 52 प्रतिशत हिस्सा मुंबई की जनता के मूलभूत सुविधा पर खर्च करने के रूप में ले गए।इसके पहले तक मनपा के कुल बजट का अधिकंश हिस्सा कर्मचारियों के वेतन और फंड सर्विस पर खर्च होता था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 07 , 2023, 06:52 AM