आज से आदित्य फिर निकलेंगे शिवसंवाद यात्रा पर

Sun, Feb 05 , 2023, 05:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। युवा सेना प्रमुख और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे 7वें चरण की शिवसंवाद यात्रा का आगाज 6 फरवरी से करेंगे। इस दौरान वे नाशिक, जालना, संभाजीनगर का दौरा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) सभी सोमवार से 7वें चरण की शिवसंवाद यात्रा (Shiv Samvad Yatra) शुरू करेंगे। इसके पहले भी आदित्य ठाकरे राज्य के अलग- अलग इलाकों में जाकर अपनी जनसंवाद यात्रा निकाल चुके हैं। आम लोगों और शिवसेना ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं की तरफ से शिवसंवाद यात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिला था।
आदित्य ठाकरे की 7वें चरण की शिवसंवाद यात्रा ऐसे वक्त में शुरू हो रही है, जबकि विधानपरिषद चुनावों में मिली जीत से महाविकास आघाड़ी के हौसले बुलंद हैं। विधानपरिषद की 5 सीटों में से 3 पर आघाड़ी या उसके समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups