273 पदों के लिए आई थी 7 हजार युवतियां
मुंबई। फायर ब्रिगेड (fire brigade) में 910 पदों रही भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को महिलाओ के लिए आरक्षित 273 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिलाओ की भारी भीड़ उमड़ी थी। महिलाओ को भर्ती पक्रिया में शामिल नहीं किए जाने पर महिलाओ ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को महिलाओ को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। बता दे कि 273 रिक्ति पदों के लिए राज्य के कोने-कोने से 7 हजार लड़किया मैदान पर आई थी लेकिन मैदान में जगह नहीं होने के कारण उन्हें मैदान में नहीं जाने दिया गया। जिसके चलते लड़किया मैदान पर हंगामा करने लगी। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
महिलाओ के लिए रिक्त 273 पदों के लिए 7 हजार लड़कियों ने भर्ती
भारी भीड़ फोर्स की भर्ती प्रक्रिया को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है और अंतिम दिन शनिवार 4 फरवरी को राज्य के कोने-कोने से 7 हजार लड़कियों ने 273 रिक्तियों के लिए प्रवेश लिया था। लेकिन योजना के अभाव में शनिवार को भर्ती प्रक्रिया में असमंजस की स्थिति बनी रही और भर्ती प्रक्रिया से बर्खास्त किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विरोध जताया. जंहा यह बात सामने आई है कि दहिसर के गोपीनाथ मुंडे शक्ति मैदान में महिला प्रत्याशियों के नारेबाजी से अफरातफरी मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. भर्ती के लिए आई करीब 350 लड़कियों ने कहा कि भर्ती के लिए 162 सेंटीमीटर की हाइट जरूरी था। हमारी हाइट नियमनुसार होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया से निकाल दिया गया। जिससे लड़कियों ने हंगामा करने लगी। आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा और पुलिस ने हल्का लाठियां बरसाकर हंगामा शांत कराया गया।
पुलिस का कहना है, लाठीचार्ज नहीं
दमकल कर्मियों की भर्ती के लिए आवश्यक प्रबंध को लेकर पुलिस की सहायता ली गई थी। भर्ती के अंतिम दिन शनिवार को कुछ छात्राओं ने यह आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया कि उन्हें जानबूझकर निकाल दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लेकिन पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया। केवल प्रदर्शनकारियों से शांत रहने का आग्रह किया गया।
किसी के साथ गलत नहीं किया जाएगा- संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) मुख्य दमकल अधिकारी कुछ लड़कियों ने भर्ती प्रक्रिया से निकाले जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। मुख्यदमकल अधिकारी संजय मंजरेकर ने कहा कि जिन महिलाओ ने शनिवार को प्रवेश प्रकिया में हिस्सा नहीं ले पाई है उन्हें टोकन दिया गया है. अगली प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू होगी इन महिलाओ को उसमे बुलाया गया है। भर्ती में किसी के साथ गलत नहीं किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 04 , 2023, 08:34 AM