मुंबई। मुंबई में प्रदूषण (pollution) को रोकने के लिए एंव मुंबई को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने बजट में 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मनपा आयुक्त ने पर्यावरण एक्शन प्लान तैयार किया है। मुंबई की बदलते पर्यावरण को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मनपा आयुक्त से मुंबई के बिगड़ते पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था। मुंबई में हर साल सर्दियों में हवा की गुणवत्ता इंडेक्स बिगड़ जाता है। इससे वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है। मनपा आयुक्त चहल ने कहा कि मुंबई के पांच सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में एयर प्यूरीफायर लगाया जायेगा। यह प्यूरीफायर दहिसर टोल नाका, मुलुंड चेक नाका, मानखुर्द, कालानगर जंक्शन और हाजी अली जंक्शन पर लगेंगे ।इसके अलावा मनपा के 7 जोन में कुल 14 हर जोन दो एअर प्यूरीफायर टावर लगाए जायेंगे। मुंबई में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का मुख्य कारण मनपा आयुक्त ने पिछेल एल साल में बड़े पैमाने पर विकास कार्यो की दी गई मंजूरी बताया। उन्होंने बताया की मुंबई में इस समय 3500 जगहों पर विकास कार्य किए जा रहे है। राज्य सरकार ने पिछले साल कोरोना के कारण बिल्डर को बुस्ट देने के लिए प्रीमियम में कटौती की थी जिसके चलते बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू है "रियल एस्टेट क्षेत्र मुंबई की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह कई लोगों को रोजगार देता है। हमें यह भी समझने की जरूरत है आयुक्त ने कहा हम जल्द ही धूल प्रदूषण को कम करने के लिए रियल एस्टेट उद्योग के लिए भी दिशा-निर्देश लेकर आएंगे। कार्बन संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 04 , 2023, 07:49 AM