मनपा शिक्षा विभाग का 3370.24 करोड़ रुपए का बजट पेश

Sat, Feb 04 , 2023, 07:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पिछले वर्ष की तुलना में बजट में 23.11 करोड़ रुपए कम
मुंबई।
मुंबई महानगरपालिका  की अतिरिक्त आयुक्त अश्वनी भिड़े ने वर्ष 2023-24 का शिक्षा का 3347.13 करोड़ रुपए का बजट शनिवार को पेश किया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट दिया।इस साल का बजट  पिछले वर्ष 2022- 23 की तुलना में  23.11 करोड़ रुपए कम है। पिछले वर्ष 2022-23 में 3370.24 करोड़ रुपए का बजट पेश किया 
गया था। वर्ष 2023-24 में  पूंजीगत खर्च 320 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। इस वर्ष शिक्षा विभाग के बजट में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, डिजिटल शिक्षा देने पर बल दिया गया है। साथ ही कौशल विकास,  स्ट्रोनॉमिकल लैब, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड स्कूल, वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर, डिजिटल क्लासरूम, थिंकिंग लैब, मॉडर्न मेथड अपनाने आदि के लिए फंड का प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि मनपा  शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी स्कूल से बाहर सड़क पर रहने वाले   बच्चों को मनपा  के स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आधुनिक शिक्षा देने के लिए छात्रों की
संख्या बढ़ाने पर जोरदिया जायेगा 
राज्य सरकार की तरफ से 5100 करोड़ आना बाकी
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता हैं। प्राथमिक शिक्षा के लिए 4416 करोड़ रुपए  और माध्यमिक शिक्षा के लिए 1003 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 5419 करोड़ रुपए आना बाकी है। यह प्राप्त करने के लिए मनपा की तरफ से प्रयास किए जाने की बात आयुक्त ने कही।
विभिन्न कार्यों के लिए खर्च
* चित्रकला प्रतियोगिता - 60 लाख
* संगीत अकादमी - 17 लाख
*कार्यानुभव-21 लाख
*शारीरिक शिक्षा-75 लाख
स्काउट व गाइड -20 लाख

* वर्चुअल प्रशिक्षण केंद्र - 3.20 करोड़
* ई - वाचनालय - 10 लाख
* डिजिटल क्लास रुम - 12 करोड़
* रास्ता सुरक्षा दल - 18 लाख
* स्कूलों की इमारतों की मरम्मत व नए निर्माण कार्य  - 284.60 करोड़

*कंप्यूटर प्रयोगशाला आधुनिक - 10.32 करोड़
*हाउसकीपिंग -100 करोड़

*मुफ्त स्कूली वस्तुओं की आपूर्ति - 162.22 करोड़
*वाटर प्यूरीफायर मशीन-1 करोड़
*छात्राओं को उपस्थित भत्ता - 8.14 करोड़
* दिव्यांग विद्यार्थियों के कल्याणकारी योजना - 2.20 करोड़
*अत्याधुनिक डेस्क चेयर - 8.17 करोड़
*आधुनिक अग्निशामक उपकरण -3 करोड़
*खेल संकुल -50 लाख
* महापौर पुरस्कार - 14 लाख
* माध्यमिक स्कूलों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता - 50 लाख
* विद्यार्थियों को मुफ्त बस पास योजना -5.31 करोड़
* निजी प्राथमिक अनुदानित स्कूलों को अनुदान - 356 करोड़
* सेवानिवृत्त योजना - 95.60 करोड़
* ग्रंथसंग्रहालय अनुदान - 1.50 करोड़
* बालवाडी वर्ग को अनुदान -15.18 करोड़

2023 -24 वर्ष के लिए नई योजना
*कक्षा 9 वी और 10 वी के विद्यार्थियों को कौशल्य विकास प्रशिक्षण 28.45 करोड़
*सी सी टीवी कैमरा लगाने के लिए कंसल्ट नियुक्ति - 1 करोड़

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups