बेस्ट को 800 करोड़ का अनुदान

Sat, Feb 04 , 2023, 06:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा ने बेस्ट को 800 करोड़ का अनुदान देगी। मनपा आयुक्त चहल (municipal commissioner chahal) ने कहा कि बेस्ट बड़े में इस साल के आखिरी तक कुल  3347 इलेक्ट्रिक बस (3347 Electric Bus) सड़क पर चलने लगेगी जिसका फायदा मुंबई की जनता को मिलेगा। मुंबई में पर्यावरण को फायदा होगा ही साथ ही साथ लोगो को परिवहन का भी अच्छा फायदा मिलेगा। बेस्ट में अभी 1800 इलेक्ट्रिक बस चल रही है। मनपा आयुक्त ने कहा कि परिवहन में मुंबई की जनता को अच्छी सुविधा उपलब्ध करने के लिए मार्च 2024 तक बेस्ट बेड़े में कुल 7 हजार बसों की संख्या कर दी जाएगी। बेस्ट 3500 बस सीएनजी से चलने वाली भी खरीदेगी जिसके लिए मनपा बेस्ट को समय  समय पर मदत देती रहेगी।
महिलाओ को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए रोजगार उपलब्ध कराएगी मनपा मनपा प्रशासन महिलाओ को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए मनपा ने कई नई योजना लेकर आई है।  महिलाओं को ई बाइक और ई रिक्शा उपलब्ध कराया जायेगा। महिलाओं को 7 प्रतिशत दर पर ब्याज से कर्ज उपलब्ध कराएगी जिससे महिलाएं कर सके।  महिलाओ को शिलाई मशीन सहित घरघंटी, मशाला पीसने की मशीन अगरबत्ती बनने का साधन और परदेशी वीजा और उससे संबंधित लाइसेंस उपलब्ध कराया जायेगा जिससे महिला खुद के पैर पर खड़ी हो सके।
बच्चो को दी जाएगी स्कील डेवोलपमेंट की शिक्षा मेलगा रोजगार। स्कूली  बच्चो को कौशल विकास से जोड़कर  रोजगार उपलब्ध कराने का रास्ता दिखाया जायेगा मनपा में पढ़नवे वाले बच्चे 10  वी  की परीक्षा के बाद स्कूल छोड़ देते है ऐसे बच्चो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनपा इलेक्ट्रोनिक्स कृतिम बुद्धिमित्ता, पोशाख , फैशन डिजाइन , कोडिंग , रोबोटिक्स औटोमोबाइल, पर्यटन और हॉस्पिटिलटी  का पाठ पढ़ाया जायेगा।  मनपा आयुक्त ने कहा कि 9 और 10 वी में पढ़ने वाले लगभग 41774 बच्चे हर साल स्च्होल से निकलते है जिसमे अधिकांश आगे की पढाई नहीं कर पाते मनपा इन बच्चो को कौशल्य विकास से जोड़कर उन्हें टेक्निकल शिक्षा उपलब्ध कराकर रोजगार उपलब्ध कराएगी।मनपा के 49 स्कूलों में कौशल्य केंद्र खोला जायेगा जिस पर निगरानी रखने के लिए गिरगाव में जगन्नाथ शंकर सेठ स्कूल में केंद्र शुरू होगा।  कोस्टल रोड दहिसर तक ले जाएगी मनपा 9000 करोड़ का प्रावधान मनपा आयुक्त चहल ने कहा कि नेपेंसी रोड से बांद्रा तक बन रहा कोस्टल रोड दहिसर तक ले जाना पहले से तय था। मनपा नेपेंसी रोड से वर्ली तक कोस्टल रोड का निर्माण का र रही है जिसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बांद्रा से वर्सोवा तक राज्य सरकार कोस्टल रोड का निर्माण करेगी। वर्सोवा से दहिसर तक कोस्टल रोड कौन बनाएगा यह तय नहीं था।  मनपा आयुक्त चहल ने कहा कि वर्सोवा से दहिसर तक कोस्टल रोड का निर्माण मनपा करेगी। मनपा इस दूरी के प्रोजेक्ट के लिए 900 करोड़ रूपये खर्च करेगी। नेपेंसी रोड से वर्ली सी लिंक तक चल कोस्टल रोड के काम को पूरा करने के लिए 3545 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।मुंबई को मीरा-भायंदर, वसई-विरार, नवी मुंबई और ठाणे सहित कल्याण, भिवंडी को जोड़ने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें कोस्टल रोड सबसे प्रमुख है।   कोस्टल रोड को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी , वीडियो मैनेजिंग सिस्टम, इमरजेंसी बातचीत सुविधा , पुलिस और फायर ब्रिगेड से तुरंत संपर्क की व्यवस्था की जाएगी। कोस्टल रोड पर सफर सुरक्षित और आसान करने के लिए  एक कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा जो चौबीस घंटे इस पर नजर रखेगा।
सड़के होंगी गढ्ढा मुक्त खर्च होंगे 2825.06 करोड़
मनपा आयुक्त ने मुंबई की सड़क को सीमेंट कंक्रीट बनाने और सड़क को गढ्ढा मुक्त करने की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए सड़क के कामो को पूरा करने के लिए 2825.06 करोड़ का प्रावधान किया है। मुंबई की कुल 2 हजार किलोमीटर सड़क में से बकाया 400 किमी सड़क का सीमेंट कंक्रीट किया जायेगा जिससे अगले दो सालो में मुंबई की सभी सड़के सीमेंट कंक्रीट हो जाएगी जिससे सड़के गढ्ढा मुक्त होंगी।मनपा ने 1200 किमी सड़क को पहले ही सीमेंट कंक्रीट कर दिया है जबकि 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का ठेका पिछेल दिनों दिया गया। 
पुलों की मरम्मत -: 2100 करोड़
मुंबई में हिमालय पुल और अँधेरी पुल दुर्घटना में कई लोगो की जान जाने के बाद मनपा पुलों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया है। खतरनाक पुलों की मरम्मत का काम शुरू किया गया। वर्तमान में कुछ पुलों की मरम्मत का काम चल रहा है और कुछ और पुलों का काम शुरू किया जाना है  । मनपा आयुक्त ने पुलों के मरम्मत को लेकर इस वर्ष 2100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया  है।  वर्षा जल निकासी पर खर्च होंगे - 2570.65 करोड़ मुंबई में वर्षा जल निकासी के काम वर्तमान में चल रहे हैं। मानसून के दौरान इन निकासी  चैनलों के माध्यम से पानी को समुद्र में ले जाया जाता है। बरसाती नालों की मरम्मत का काम मनपा  द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में कई स्थानों पर कार्य चल रहा है और बकाया कामो  को पूरा करने के लिए मनपा बजट में 2570.65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. 
गोरेगांव - मुलुंड लिंक रोड - 1060 करोड़
मुंबई में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कें अपर्याप्त होती जा रही हैं। मनपा ने यातायात व्यवस्था की सुविधा के लिए पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने के लिए नई सड़क बनाने का काम किया जा रहा है।  इसके तहत गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का काम शुरू किया गया। वर्तमान में सड़क निर्माण में बाधा बने  निर्माणों को हटाया जा रहा है। इस सड़क कार्य के लिए बजट में 1060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 
घनकचरा व्यवस्थापन पर :366.50 करोड़ का प्रावधान
मुंबई में कचरे का प्रबंधन दैनिक आधार पर करना  चुनौतीपूर्ण है। मुंबई में प्रतिदिन 10,000 मीट्रिक टन  कचरा जमा होता था. मनपा अब इस कचरे का प्रमाण 6,500 मीट्रिक टन तक पहुँचाया है। मनपा  इस कचरे को देवनार, कांजुरमार्ग  ग्राउंड में प्रतिदिन निस्तारित करती है । मनपा ने कचरे की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय योजनाओ को पूरा करने के लिए 366 . 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 
मुंबई शहर का सौंदर्यीकरण -: 1729 करोड़ रु
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदेश के मुताबिक इस साल मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए आयुक्त बजट में 1729 करोड़ का प्रावधान किया गया है। समुद्री किनारा , गेटवे ऑफ
इंडिया , सड़क के चौक,   गार्डन ,  पुलों के नीचे के स्थान, पार्क, फुटपाथ आदि सौंदर्यीकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।  500 जगहों पर चल रहे है , मनपा और 1200 काम शुरु करेगी
समुद्री का पानी  मीठा - परियोजना -:200 करोड़ 
मुंबई की बढ़ती आबादी को देखते हुए प्रतिदिन 3,850 मिलियन लीटर जलापूर्ति अपर्याप्त है। दरअसल, मुंबई को रोजाना 5 हजार करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता होती है। मनपा ने मुंबई के लोगोकी प्यास बुझाने के लिए पश्चिमी उपनगर में मनोरी में  समुद्र के पानी को मीठा करने का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है. मनपा ने इस परियोजना के लिए  बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया है जिससे 200 एम एल डी पानी मिलेगा. आगे चलकर इसे 400 एमएलडी किया जायेगा है
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट-:2792 करोड़ रुपए
मुंबई में पानी की बड़ी समस्या और पर्यावरण को होने वाले नुक्सान को दूर करने के लिए  7 जगहों पर प्रोसेसिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे।इस पानी का उपयोग पीने के उपयोग में नहीं किया जायेगा लेकिन अन्य कामो में यह पानी उपयोग किया जा सकेगा जिससे मुंबई में सप्लाई होने वाले कुल पानी पर 200 करोड़ लीटर की बचत की जा सकेगी।  अभी होने वाली 3850 एमएलडी पानी सप्लाई में से मात्र 7 प्रतिशत पानी ही पीने के उपयोग में किया जाता है  बाकि का पानी अन्य कामो के लिए उपयोग होता है।  अन्य उपयोग में होने वाले पानी को  ट्रीट किये हुए पानी का उपयोग किया जायेगा 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups