मनपा आयुक्त ने मुंबई के लिए पेस किया 52 हजार 619 करोड़ का बजट
सड़क स्वास्थ्य शिक्षा और पर्यावरण पर अधिक सुविधा देने का प्रावधान
महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई नए कदम उठाए गए
स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा स्कील डेवलॉपमेंट का पाठ
मुंबई। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने शनिवार को मुंबई की जनता के लिएं पिटारा खोलते हुए वर्ष 2023 24 के लिए 52 हजार 619 .07 का बजट पेस किया। मनपा का यह बजट पिछले साल 2022 23 के मुकाबलों14.52 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल मनपा का 45949. 21 करोड़ का बजट था।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल शनिवार को मुंबई का बजट पेस करते हुए कहा कि यह बजट मुंबई की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाला बजट देने की कोशिश की है। मनपा आयुक्त ने कहा कि पहली बार मनपा का बजट 50 हजार करोड़ के पार हुआ है इतना ही नहीं इतिहास में पहली बार कर्मचारियों के खर्च से अधिक बजट मूलभूत सुविधा पर उपलब्ध कराया गया है जिसका फायदा मुंबई की जनता को मिलेगा। आयुक्त ने कहा कि पहली बार कुल कमाई का 52 प्रतिशत बजट खर्च मुंबई की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर किया जा रहा है जबकि इसके पहले तक कुल कमाई का 60 से 70 प्रतिशत पैसा कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्ति पर खर्च होता था। मनपा आयुक्त ने इस साल के बजट में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है।महिलाओं को उनके पैर पर खड़ा करने के लिए नई योजनाएं लाई गई है जबकि स्कूली बच्चों को स्किल डेवलपमेंट के तहत नई तकनीकी की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे युवा अपने पैर पर खुद खड़े हो सकेंगे।मनपा आयुक्त ने मुंबई की जनता पर कोई टैक्स का बोझा नहीं लादा है। मुंबई के इस बार के बजट में पिछले बजट की अपेक्षा इस बार बजट में मुंबई के सौंदर्यीकरण और ड्रेनेज व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सड़के, स्वास्थ्य सुविधाएं, कोस्टल रोड़, नदी के पुनर्विकास, अस्पतालों को और अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है। शनिवार को पेस किये गए बजट में मनपा में प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल होने के कारण शिक्षा का बजट अश्विनी भिड़े ने चहल को बजट सौपा जबकि मुख्य बजट पी वेलारासू ने चहल को सौपा।
चालू परियोजनाओं के लिए प्रावधान
मुंबई कोस्टल रोड़ ₹3200 करोड़
प्राथमिक शिक्षा के लिए ₹ 3347.13 करोड़
गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड़ ₹1060 करोड़
घन कचरा व्यवस्थापन और परियोजना ₹366.50 करोड़
मुंबई मलनिसारण ( सिवरेज) ₹2792 करोड़
रास्तों के सुधार के लिए ₹2825.06 करोड़
पुलों के लिए ₹2100 करोड़
ड्रेनेज व्यवस्था ₹2570.65 करोड़
आश्रय योजना ₹ 1125 करोड़
रानी बाग का आधुनिकरण ₹133.93 करोड़
देवनार पशुवधगृह आधुनिकरण ₹13.69 करोड़
स्वास्थ पर मनपा कुल बजट का 12 प्रतिशत खर्च कर रही है। इसके तहत कुल ₹6309.38 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- भगवती अस्पताल पुनर्विकास ₹110 करोड़
-शताब्दी अस्पताल ₹110 करोड़
- एम टी अग्रवाल अस्पताल ₹95 करोड़
-शताब्दी अस्पताल (कांदिवली) ₹75 करोड़
-सायन अस्पताल इमारत पुनर्विकास ₹70
- भांडुप मल्टिस्पेशलपटी अस्पताल ₹60 करोड़
- बांद्रा भाभा अस्पताल विस्तारीकरण ₹53.60 करोड़
-एल विभाग कुर्ला के संघर्ष नगर में अस्पताल के लिए ₹35 करोड़
-ऐक्वर्थ कुष्ठ रोग अस्पताल में होस्टल ₹28 करोड़
-नायर अस्पताल विस्तार ₹17.50 करोड़
- सिद्धार्थ/ मुरली देवड़ा अस्पताल ₹25 करोड़
- ओशिवरा प्रसूति मरम्मत/पुनर्निर्मित ₹9.50 करोड़
-के. ई. एम. अस्पताल के प्लाजा सेंटर का विकास ₹7 करोड़
- आर एन कूपर अस्पताल ₹5 करोड़
-के. ई. एम. अस्पताल में प्रोटॉन थेरेपी कैंसर अस्पताल 1 करोड़
- टाटा कंपाउंड और हाजी अली होस्टल इमारत ₹2 करोड़ॉ
- नायर अस्पताल (एल शेप बिल्डिंग) ₹40 करोड़
- सायन कोलीवाड़ा होस्टल ₹28 करोड़
- जल व मल निसारण परियोजना के तहत
- मुंबई मलनिसारण परियोजना(एमएसडीपी) के लिए ₹3566.78 करोड़
पानी आपूर्ति परियोजना
₹1376 करोड़
जल अभियंता ₹ 780 करोड़
पाइप लाइन सुरंग ₹433 करोड़
मल निसारण प्रचालन ₹364 करोड़
2000 एलएमडी प्रतिदिन क्षमता का नया जल शुद्धिकरण परियोजना ₹350 करोड़
मुंबई मल निसारण सुधार कार्यक्रम (एमएसआईपी)
- ₹300 करोड़
- 200 एलएमडी प्रतिदिन समुद्र का पानी मीठा करने की परियोजना मनोरी ₹200 करोड़
- कुलाबा में आधुनिक तृतीय स्तर जल प्रक्रिया केंद्र ₹32 करोड़
- टोपीवाला मार्केट ₹13 करोड़
- महात्मा फुले मार्केट पुनर्निर्माण ₹30 करोड़
-शिरोडकर मार्केट पुनर्निर्माण ₹3 करोड़
- नदियों के पुनरुत्थान पर ₹582 करोड़
- साइकल ट्रैक ₹ 18 करोड़
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 04 , 2023, 05:53 AM