मुंबई, 04 फरवरी। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह (Jaiprakash Singh) की माता श्रीमती फूलमती गौरी शंकर सिंह का शुक्रवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन (death) हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। मूलतः आजमगढ़ के सफीपुर स्थित कोटा खुर्द गांव की रहने वाली श्रीमती फूलमती देवी धार्मिक विचारों की प्रबुद्ध महिला थीं। उनके निधन पर राजनीति, शिक्षा तथा समाज से जुड़े अनेक प्रबुद्ध लोगों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रथाना की। फूलमती देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम भांडुप स्थित सोनापुर श्मशान भूमि में किया गया।
इस मौके पर भाजपा सांसद मनोज कोटक, विधायक राजहंस सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, विनायक कामत, अशोक राय, नरेश चंदराना व डॉ अमरजीत सिंह मन्हास आदि गणमान्य मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 04 , 2023, 12:36 PM