ईडी ने मढ़ स्टूडियो मामले में मनपा से मांगी रिपोर्ट

Fri, Feb 03 , 2023, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई - मढ़, एरांगल और भाटी गांवों में बने अवैध 49 स्टूडियो की जांच करने  मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने कमेटी बनाई थी।  कमेटी की 5 हजार पन्नो की रिपोर्ट मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल  को सौपी गई। रिपोर्ट सौप कर कई महीने बीत गए लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ। ईडी ने  मनपा आयुक्त से  जांच कमेटी की रिपोर्ट मांगी है। ईडी ने कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा एक्ट के तहत रिपोर्ट  मंगाई है। ईडी द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने से अब कई नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने मढ़ मारवे में अवैध स्टूडियो पर 1000 करोड़  का घोटाला होने  का आरोप लगाया था.
मलाड स्थित मढ़ मार्वे एरांगल और भाटी में बनाए गए 49 स्टूडियो के अवैध होने की शिकायत सुमैया ने मनपा आयुक्त के पास की थी और मनपा  पी-नॉर्थ वार्ड को भी की थी। शिकायत के बाद मनपा आयुक्त ने उपायुक्त काले की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अक्टूबर 2022 में 5 हजार पन्नो की  रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को सौपी गई थी। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मनपा पी-नॉर्थ वार्ड  में शिकायत की थी कि मढ़, मारवे एरांगल और भाटी में बनाए गए 49 स्टूडियो अवैध हैं.. उपायुक्त  काले ने जांच में  43 लोगों की गवाही दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की है।
बता दे कि मलाड के मढ़  मारवे और एरांगल सहित भाटी गांव में वर्ष  2021 और 2022 के दौरान एनडीजेड और सीआरजेड के उल्लंघन कर 49 अनधिकृत स्टूडियो खड़े किए गए। मनपा पी नार्थ वार्ड ने मिलेनियल्स और एक्सप्रेशन स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई भी की। इन स्टूडियो को अस्थाई शेड और सेट बनाने की अनुमति दी गई थी.  जिसकी वैधता खत्म भी हो गई थी इसके बावजूद स्टूडियो खड़े थे।महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) और पर्यावरण विभाग से  मिली मंजूरी भी मनपा को नहीं दी गई थी जिसके चलते मनपा पी उत्तर  वार्ड ने  दो स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups