मुंबई, 03 फरवरी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को तालिबानी सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला है। इस मेल में मुंबई में आतंकी हमला (Terror Attack) करने की धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी है, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के सूत्रों ने कहा, 'आतंकी हमला होने वाला मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया। उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।' धमकी भरा मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच शुरू की है। मुंबई पुलिस ने तमाम सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर जांच के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है।
Mail threatening terror attack in Mumbai received; NIA, police initiate joint probe
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/PNLFxSKKYD#MumbaiTerrorAttack #NIA #MumbaiPolice #Threatmail pic.twitter.com/vqxmxDBYgV
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 03 , 2023, 02:02 AM