मुंबई, 03 फरवरी। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) पर पहुंची है। भारत की सबसे उन्नत और पूरी तरह से भारत निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पहली बार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 10 फरवरी को दो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई आ चुकी है। इन दो वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में महाराष्ट्र के दोनों सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों जैसे शिरडी और पंढरपुर का दौरा करना और मुंबई वापस आना संभव होगा।
ट्रेन सीएसएमटी से साईनगर शिर्डी के लिए सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह ट्रेन वहां 12 बजकर 10 मिनट में पहुंचेगी। वहां से शाम 5 बजकर 25 मिनट में रवाना होगी। फिर वह मुंबई को 11 बजकर 18 मिनट में पहुंचेगी। सोलापुर सीएसएमटी शाम 6:05 बजे रवाना होगी। तो 12 घंटे 35 मिनट के बाद सोलापुर पहुंचेगी। इसलिए यह ट्रेन शाम 4:10 बजे सोलापुर से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन मुंबई रात 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
#VandeBharat the new generation train arrives at the birth place of railways #CSMT pic.twitter.com/MmOLnPThCb
— Central Railway (@Central_Railway) February 2, 2023
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 03 , 2023, 10:48 AM