मुंबई। राज्यपाल की तरफ से महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए डॉ. अभय एकनाथ वाघ और डॉ. सतीश माधवराव देशपांडे को गुरुवार को अध्यक्ष किशोर राजे निंबालकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग कार्यालय में हुए कार्यक्रम में आयोग के सदस्य डॉ. प्रताप दिघावकर, सचिव डॉ. सुवर्णा खरात के साथ आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष निंबालकर ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के कामकाज की जानकारी दी। आयोग ने सीधी सेवाओं एवं राज्य सेवाओं की परीक्षाओं के साक्षात्कार मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है और इस संबंध में भी निंबालकर ने सदस्यों को अवगत कराया। डॉ. दिघावकर ने इस अवसर पर नए सदस्यों का मार्गदर्शन भी किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 02, 2023, 07:09