Myanmar Emergency : म्यांमार में छह महीने आपातकाल का विस्तार

Thu, Feb 02, 2023, 10:16

Source : Uni India

नेप्यीडॉ, 02 फरवरी (वार्ता) म्यांमार (Myanmar) की सैन्य सरकार ने आम चुनाव की तैयारी के लिए 2021 में देश में सत्ता पर कब्जा करने के बाद लगाए गए आपातकाल (emergency) को छह महीने के लिए बढा दिया है। मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इलेवन मीडिया समाचार पोर्टल की रिपोर्ट में बताया गया है राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद (National Defense and Security Council) ने मंगलवार को बैठक की और आपातकाल की स्थिति को और छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया। बैठक में फैसला लिया गया देश लगातार असामान्य स्थिति का सामना कर रहा है और अगस्त में होने वाले संभावित चुनावों के मद्देनजर शांतिपूर्ण और स्थिर चुनावों की तैयारी के लिए समय की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में सेना ने आपातकालीन स्थिति में शक्तियों को स्थानांतरित करने के लिए एक संवैधानिक तंत्र का उपयोग करके म्यांमार में सत्ता पर कब्जा कर लिया। सेना ने आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में एक नया प्रशासन नियुक्त किया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups