मुंबई को बजट से कई उम्मीदें

Tue, Jan 31 , 2023, 10:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

निर्मला सीतारमण करेंगी पूरी?
मुंबई। 
इस वक्त सबकी नजरें आज  पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट (union budget) पर टिकी हुई हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) इसे आज संसद में पेश करेंगी। आम लोगों की बजट से काफी उम्मीदें रहा करती हैं। मध्यम वर्ग को करों में सहूलियतों का, बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले ऐलान का इंतजार रहता है। हर साल मुंबईकरों की नजरें बजट में रेलवे के संदर्भ में की जाने वाली घोषणाओं पर गड़ी रहती हैं। मुंबई लोकल से हर रोज 75 लाख लोग सफर करते हैं। इसलिए मुंबई लोकल सेवा पर होने वाले ऐलान पर ध्यान बना हुआ है। मुंबईकर जब हर रोज सुबह काम पर जाते हैं, काम से लौटते हैं और बाकी वक्त में भी मुंबई लोकल में भीड़ जोरदार रहा करती है। बैठने की बात तो छोड़िए पीक आवर में लोगों को खड़े होने की जगह मिल जाए को बात बन जाती है,सफर आसान लगने लग जाता है। खास तौर से कल्याण-डोंबिवली, बोरिवली-विरार रूट पर पीक आवर में ट्रेन में चढ़ना एक जंग लड़ने के समान होता है।
मुंबई लोकल सेवाओं और फेरियों में बढ़ोत्तरी हो, किराए में बढ़ोत्तरी ना हो
ऐसे में मुंबई लोकल की संख्या बढ़ाने की मांग उठती रही है, लोकल का सफर आसान हो और टिकट किराए में बढ़ोत्तरी ना हो, यही आम मुंबईकरों की मांग रहती है। इस मांग को लेकर वित्तमंत्री ने कितना ध्यान रखा है। मुंबई रेलवे स्टेशनों के टॉयलेट्स में सुधार दिखाई दे रहा है। स्वच्छता का खास खयाल रखा जा रहा है, उसमें और सुधार क्या हो सकता है, यह देखने वाली बात होगी। इनके अलावा रेलवे ब्रिज और प्लेटफॉर्म बढ़ाए जाएं, यह भी मुंबईकरों की खास मांग है।
 इनकम टैक्स स्लैब में राहत की उम्मीद
मुंबईकरों की यह मांग बहुत पुरानी है कि मुंबई में घरों की दरें और किराए की दरों को देखें तो यहां रहना और बसना भारत के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। ऐसे में मुंबई में रहने वालों का टैक्स स्लेब भारत के अन्य भागों में रहने वाले लोगों से अलग रखा जाए. यानी मुंबईकरों को टैक्स स्लैब में ज्यादा राहत दी जाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups