गुटखा तस्करी के तार अंडरवर्ल्ड से?

Tue, Jan 31 , 2023, 10:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई । मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने पिछले हफ्ते डोंगरी इलाके से गुटखा तस्करी (gutka smuggling) से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था, लेकिन इस गिरोह के तार अंडरवर्ल्ड (underworld) से जुड़े होने के आशंका के मद्देनजर अब इस मामले की जांच अपराध शाखा के एंटी एक्स्टोर्शन सेल (anti extortion cell) को सौंप दी गई है। मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने पिछले गुरुवार को डोंगरी इलाके के उमरखाड़ी और न्यू बंगाली पुरा में फ्लैटों पर छापा मारा और 30,300 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा,पान मसाला और तंबाकू जब्त किया। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनसे पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डोंगरी के ही पांच से छह और गोदामों में छापेमारी की, जहां से करीब 45 लाख रुपए मूल्य का गुटखा, पान मसाला और तंबाकू जब्त किया गया। इन गोदामों के मालिक अबू सलीम खान और अजीम इस्माइल खान ने पूछताछ के दौरान बताया कि महाराष्ट्र में गुटखा बैन होने की वजह से वे गुजरात,मध्य प्रदेश और कर्नाटक से गुटखा ला रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार आरोपी केवल मोहरे हैं इनकी आड़ में विदेशी तस्कर भी सक्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच अब जांच एंटी एक्सटोर्शन सेल को सौंप दी गई है, क्योंकि इस गैंग के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का संदेह है। मुख्य आरोपी अबू खान एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ डोंगरी थाने में गुटखा तस्करी के 18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दो और आरोपियों अजीम खान और फरहान बटाटेवाला पर भी गुटखा तस्करी के मामले में जेजे मार्ग में पुलिस थाने दर्ज किया गया था, यह गिरोह आसपास के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में प्रतिबंधित उत्पादों की आपूर्ति करता रहा है। इस मामले के आरोपी अबू खान के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद भी वह विदेशी कारीगरों की मदद से गुटखा तस्करी में सक्रिय है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups