एक हजार लोगो ने मनपा बजट में दिए अपने सुझाव

Tue, Jan 31 , 2023, 07:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। देश की सबसे धनी महानगर पालिका कही जाने वाली मुंबई मनपा का बजट इस सप्ताह में होने वाला है। अड़तीस साल बाद मनपा में ऐसी अवस्था है कि सरकार नहीं होने के कारण मनपा आयुक्त खुद को ही प्रशासक के रूप में बजट प्रस्तुत करेंगे। नगरसेवक नहीं होने के कारण आम नागरिको की जरूरतों को कौन जानकारी दे इसके लिए मनपा आयुक्त ने बजट में उन्हें क्या चाहिए इसके लिए मुंबई की जनता से सीधे सुझाव माँगा था। सुझाव देने के आखिरी दिन मंगलवार तक एक हजार से अधिक लोगो ने सुझाव दिया है। बता दे कि फ़रवरी 2022 में मनपा का चुनाव होना था लेकिन तात्कालीन महाविकास अघाड़ी की सरकार ने समय पर चुनाव नहीं लिया। जिसके चलते मनपा आयुक्त को प्रशासक के रूप में नियुक्ति की गई। 1985 के बाद दूसरी बार मनपा आयुक्त प्रशासक के रूप में बजट पेस करेंगे। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने इस आम बजट में लोगो की ओर से सुझाव देने के लिए नगरसेवक नहीं होने के कारण सीधे लोगो से सुझाव देने की अपील की थी। मंगलवार को सुझाव देने का आखिरी दिन था. मनपा प्रशासन को 1000 से अधिक लोगो के सुझाव आए है  जो कि  मेल के माध्यम से अथवा लिखित रूप से दिए गए है।  मनपा के वरिष्ठ अधिकारी  ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा। सुझावों को इकट्ठा करने के लिए एक विशेष अधिकारी को नियुक्त किया गया है।  गौरतलब है कि पिछले महीने कुछ पूर्व नगरसेवकों ने मनपा  आयुक्त को  पत्र लिखकर गुहार लगाई थी कि  निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में मनपा को जनता से सीधे सुझाव मांगने पर विचार करना चाहिए।जिसके बाद मनपा आयुक्त ने  ई-मेल अथवा लिखित रूप से लोगो को सुझाव देने की अपील की थी। मुंबई आर्किटेक्ट्स कलेक्टिव  का एक ग्रुप है जिसमे लगभग  200 से अधिक आर्किटेक्ट्स  शामिल है उन्होंने एक साथ मनपा को बजट में किस तरह की सुविधाएं लोगो की जरूरत है इसका एक साथ सुझाव दिया।  जैसे कि सड़क का बुनियादी ढांचा, वायु प्रदूषण और वर्षा जल संचयन। इसमें विकास योजना 2034, शहरी डिजाइन सेल की स्थापना, शहरी उत्कृष्टता और संचार केंद्र और जलवायु परिवर्तन कोष की स्थापना, और सभी सार्वजनिक और शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए खुली, सार्वजनिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की सिफारिशें भी शामिल हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups