साल भर में  16 हजार अवैध होर्डिंग और बोर्ड हटाए

Tue, Jan 31 , 2023, 07:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

धार्मिक और राजनीतिक  होर्डिंग अधिक दिखाई दिए
164 मामलों पर दर्ज हुआ मामला
मुंबई।
शहर को बदरूप करते हुए हर जगह अवैध होर्डिंग (illegal hoarding) और बैनर पोस्टर दिखाई देते है। राजनीतिक होर्डिंग लगाने की अवैध रूप से मानो होड़ सी लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मनपा को अवैध रूप से लगने वाली होर्डिंग पर राजनीतिक पार्टियों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है बावजूद इसके मनपा प्रशासन पूरे साल में मात्र 16 हजार अवैध होर्डिंग और बैनर निकाले है जबकि पूरे शहर में अवैध हार्डिंग का प्रमाण लाखो में रहा होगा।मनपा ने अवैध होर्डिंग लगाने वालो के खिलाफ भी मात्र 164 मामले दर्ज किए।
उल्लेखनीय है कि शहर को बदरूप करने वाली होर्डिंगो की भरमार है। मनपा प्रशासन अवैध होर्डिंग पर वैसे ही कार्रवाई करती है जैसे बिल्ली गर्म दूध को फूक फूक कर पीती है। मनपा प्रशासन भी अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई भी देख देख कर करती है।मुंबई में अवैध रूप से लगने वाली होर्डिंग को लेकर मनपा और राजनीतिक पार्टियों को मुंबई हाई कोर्ट द्वारा फटकार भी मिली है।इसके बावजूद मनपा प्रशासन अभी तक अवैध होर्डिंग पर कारवाई करने के लिए कोई ठोस कानून नही बना पाई है। जिसके चलते मुंबई भर में विभिन्न प्राधिकरणों और निजी इमारतों पर अवैध रूप से होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगाए जाते है। मनपा की ओर से जनवरी से लेकर दिसंबर  2022 तक 16360 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए जिनमे 9719 धार्मिक तो 4823 होर्डिंग राजनीतिक जबकि व्यवसायिक मात्र 1818 पाए गए।  मनपा प्रशासन (municipal administration) द्वारा राजनेताओं की अवैध  होर्डिंग  की जानकारी दी गई है वह तो मानो ऊंट के मुंह में जीरा जैसे है। 
पिछले एक साल में अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर पर की गई कार्रवाई
धार्मिक होर्डिंग 9719
राजकीय 4823
व्यवसायिक 1818
पुलिस के पास शिकायत 884
मामले दर्ज 961 
कोर्ट में मामले दर्ज 164 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups